लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा-कांग्रेस के लिए मुश्किल चुनौती होगी बाड़मेर-जैसलमेर सीट

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 15, 2019 01:35 IST

 बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर भाजपा से कांग्रेस में आए मानवेन्द्र सिंह की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है, वहीं प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री हरीश चैधरी भी खुलकर अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियां हरकत में आ गईं हैं और संसदीय क्षेत्रों में जीत के लिए सभी प्रकार के समीकरणों पर  कार्य कर रही है। पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर जीत दर्ज करना जहां काग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है, वहीं इस सीट को बचाकर रखना भाजपा के लिए इससे भी बड़ी चुनौती है, जबकि पिछली बार कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले कर्नल सोनाराम यहां से विजयी हुए थे।

 बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर भाजपा से कांग्रेस में आए मानवेन्द्र सिंह की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है, वहीं प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री हरीश चैधरी भी खुलकर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। वहीं मौजूदा सांसद कर्नल सोनाराम के भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने की चर्चाओं के बाद भाजपा के लिए इस सीट पर जिताऊ प्रत्याशी का चयन टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

बाड़मेर-जैसलमेर की सीट पर जीत का आधार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आमीन पठान को माना जाता है वे जिसके साथ होते हैं, जीत उसी की होती है और आमीन पठान मानवेन्द्र सिंह को उनका साथ देने की जुबान दे चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत भी बाड़मेर दौरे के दौरान आमीन पठान से घर जाकर मिले थे और गहन मंथन किया था। अब परिणाम क्या होगा यह तो समय ही बताएगा, लेकिन इस सीट पर कांटे का मुकाबला तय है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल