लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से कहा-जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें

By भाषा | Updated: May 27, 2019 01:39 IST

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले अन्ना हजारे ने उनसे कहा था, ‘‘ जब कोई राजनीति या सार्वजनिक जीवन में आता है तो उसमें अपमान भी सहने की क्षमता होनी चाहिए।’’

Open in App

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली करारी शिकस्त से हताश पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनसे जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करने और अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले अन्ना हजारे ने उनसे कहा था, ‘‘ जब कोई राजनीति या सार्वजनिक जीवन में आता है तो उसमें अपमान भी सहने की क्षमता होनी चाहिए।’’उन्होंने कहा, ‘‘ कई बार हमें अपमान सहना पड़ता है और मुझे इस अपमान को विनम्रता से स्वीकार करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अब आप दिल्ली के लोगों के पास जाएं और उन्हें बताएं कि बड़ा चुनाव खत्म हो गया है और छोटे चुनाव आने वाले हैं।इन चुनावों में आपलोग नाम के आधार पर नहीं, बल्कि काम के आधार पर वोट दें।’’ आप दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटों पर भारी मतों के अंतर से चुनाव हार गयी। उन्होंने कहा, ‘‘अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव किसी एक विधायक या पार्षद द्वारा नहीं लड़ा जाएगा। यह टीम केजरीवाल द्वारा लड़ा जाएगा और हमारा नारा होगा - ‘लड़ेंगे, जीतेंगे’।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया