लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के लिए 'आप' का घोषणा पत्र जारी, केजरीवाल बोले- मोदी और शाह के अलावा किसी को भी समर्थन देंगे

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 25, 2019 12:37 IST

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा और केंद्र से मोदी-शाह की जोड़ी को हटाने का संकल्प लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि पूर्ण राज्य के मसले पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। सातों लोकसभा प्रत्याशी अपने अपने लोकसभा क्षेत्र का अलग-अलग संकल्प पत्र भी जारी करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा और केंद्र से मोदी-शाह की जोड़ी को हटाने का संकल्प लिया। केजरीवाल ने कहा कि पूर्ण राज्य के मसले पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में हमें सात सीटें मिलीं तो हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। 1 मई के बाद आम आदमी पार्टी के सातों लोकसभा प्रत्याशी अपने अपने लोकसभा क्षेत्र का अलग-अलग संकल्प पत्र भी जारी करेंगे। जनता से वोट की अपील करते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में संपूर्ण विकास के लिए दिल्ली का पूर्ण राज्य होना बेहद जरूरी है।

अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातेंः-

- 2019 में भारत को बचाने का चुनाव है। भारत की चार हजार साल पुरानी संस्कृति को बचाने का चुनाव है।

- भारतीय जनता पार्टी का एक लाइन का मैनिफेस्टो है। जैन, पारसी, ईसाई और मुसलमान को घुसपैठिया मानती है बीजेपी।

- भारतीय जनता पार्टी पाकिस्तान के एजेंडे को पूरा कर रही है। पाकिस्तान चाहता है कि देश जाति और धर्म के आधार पर लड़ता रहे।

- आम आदमी पार्टी का पहला एजेंडा है कि केंद्र में मोदी-शाह की जोड़ी को सरकार बनाने से रोकना है। जो कुछ करने की जरूरत पड़ेगी वो सब करेंगे।

- दिल्ली की 70 साल पुरानी पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग आम आदमी पार्टी पूरा करेगी।

- आज हमारी संस्कृति के ऊपर प्रहार हो रहा है, हमारी एकता पर प्रहार हो रहा है।

- पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर दिल्ली के बच्चों को शिक्षा का हक मिलेगा। दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी तो हमें किसी से परमिशन लेने की जरूरत नहीं पड़गी।

-  दिल्ली के प्रत्येक परिवार के पास होगा अपना घर - कच्ची कॉलोनियों को रेगुलराइज्ड करेंगे - दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों पर बल प्रयोग और उन्हें दूर दराज के इलाकों में भेजने पर प्रतिबंध।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह