लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का आरोप, कहा-गठबंधन के बारे में कांग्रेस भी फैला रही है भ्रम

By भाषा | Updated: May 11, 2019 14:49 IST

अखिलेश यादव ने कहा ''हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि क्या सिर्फ सपा—बसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही रेड कार्ड जारी होगा। क्या भाजपा बिल्कुल पाक साफ है? उसमें कोई ऐसा नहीं है जिसकी आपराधिक छवि हो।''

Open in App
ठळक मुद्देखिलेश ने कहा ''हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि क्या सिर्फ सपा—बसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही रेड कार्ड जारी होगा।उन्होंने आरोप लगाया कि कौशाम्बी के चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा अन्याय सपा और बसपा कार्यकर्ताओं पर हुआ है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कांग्रेस पर सपा—बसपा गठबंधन के खिलाफ अफवाहें फैलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं से ऐसी साजिशों से बचने को कहा। अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतापगढ़ आये थे और सपा—बसपा में भ्रम फैलाने के लिये जानबूझकर कहा कि सपा दूसरे दलों की मदद कर रही है और वह बसपा के साथ नहीं है। इसी तरह की अफवाह बाकी दल भी फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले तो प्रधानमंत्री ने कहा था, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि कांग्रेस भी इसी तरह की अफवाह फैला रही है। मैं कहना चाहता हूं कि सपा—बसपा का गठबंधन मजबूत है। मेरी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस तरह की अफवाहों से दूर रहें। हमें सपा कार्यकर्ताओं और बसपा नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। अखिलेश ने आरोप लगाया कि अफवाहें फैलाने में कांग्रेस और भाजपा एक ही जैसे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग तो 'रेड कार्ड' के जरिये चुनाव जीतना चाहते हैं। अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ जितने रेड कार्ड जारी करना चाहते हो, जारी करो। जहां कहीं भी चुनाव हो रहा है, वहां सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रेड कार्ड जारी कर रहे हैं। ऐसा करके उन्हें मतदान से रोका जा रहा है।

अखिलेश ने कहा ''हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि क्या सिर्फ सपा—बसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही रेड कार्ड जारी होगा। क्या भाजपा बिल्कुल पाक साफ है? उसमें कोई ऐसा नहीं है जिसकी आपराधिक छवि हो।'' उन्होंने आरोप लगाया कि कौशाम्बी के चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा अन्याय सपा और बसपा कार्यकर्ताओं पर हुआ है। उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किये गये। जिन लोगों ने कार्यक्रम करने के लिये जमीन दी थी, उन पर भी झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं। कांग्रेस और भाजपा अन्याय करने, अफवाह फैलाने, साजिश रचने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने के मामले में एक ही जैसे हैं।

सपा अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार में भाजपा नेताओं द्वारा प्रयोग की जाने वाली भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में ऐसे अल्फाज का इस्तेमाल नहीं होना चाहिये। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि दूसरे लोग गुंडों के सरताज हैं। वहीं, लखनऊ में चुपचाप बिहार के सबसे बड़े अपराधी राजन तिवारी को भाजपा में शामिल कर लिया गया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया