लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में AAP उम्मीदवार का हलफनामा पाया गया 'अधूरा'

By भाषा | Updated: April 19, 2019 02:33 IST

आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के हलफनामे को बृहस्पतिवार को जिला चुनाव अधिकारी ने अधूरा पाया है।

Open in App

आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के हलफनामे को बृहस्पतिवार को जिला चुनाव अधिकारी ने अधूरा पाया है। पहली बार चुनाव लड़ रहे जाखड़ उन 36 उम्मीदवारों में से एक है जिन्होंने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन किया है।

उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 3.28 करोड़ रुपये से ज्यादा घोषित की है। हलफनामे के अनुसार, पेशे से वकील झाखड़ ने बीते साल आयकर रिटर्न में अपनी कमाई 9,78,458 रुपये बताई थी जबकि उसी समयावधि के दौरान उनकी सरकारी कर्मचारी पत्नी अंजू झाखड़ की आमदनी 15,23,293 रुपये थी। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी करने वाले जाखड़ पर 41,61,197.85 देनदारी है, जिसमें उनका कार लोन और निजी संस्थाओं और व्यक्तियों से लिया ऋण शामिल है। हालांकि उनके हलफनामे को पश्चिमी जिले के जिला चुनाव अधिकारी ने अधूरा पाया है।

उन्होंने कहा कि इसमें बकाया सरकारी करों संबंधी पंक्ति गायब है। जाखड़ ने पीटीआई-भाषा के संपर्क करने पर कहा, "हमने चुनावी हलफनामे का प्रारूप चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया है। सरकार के कर बकाया वाले कॉलम और पंक्ति के अनुक्रम में कुछ समस्या है। मैं 22 अप्रैल को संशोधित हलफनामा दाखिल करूंगा।"

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह