लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान फटा बम, TMC के तीन कार्यकर्ता हुए घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2019 10:56 IST

पश्चिम बंगाल की जिन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है उनमें बालूरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद लोकसभा सीटें शामिल हैं। इन पांच सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है।

Open in App

लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में मंगलवार (23 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान सूबे के मुर्शिदाबाद में हिंसा देखने मिली है, जहां एक देसी बम फटने से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दोमकल नगरपालिका में सामने आई है। 

वहीं पश्चिम बंगाल की जिन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है उनमें बालूरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद लोकसभा सीटें शामिल हैं। इन पांच सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है।

यहां कुल मतदाताओं की संख्या 80 लाख, 23 हजार 852 मतदाता है, जोकि 61 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मालदा दक्षिण सीट पर त्रिकोणीय जबकि बाकी चार सीटों पर चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार हैं। मालदा दक्षिणी सीट पर वाम मोर्चा ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। 

बालूरघाट में तृणमूल कांग्रेस ने मौजूदा सांसद अर्पिता घोष, बीजेपी ने सुकांत मजुमदार और कांग्रेस ने सादिक सरकार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वाम मोर्चा में शामिल आरएसपी ने इस सीट पर रानेन बर्मन को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

मालदा उत्तर में तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम बेनजीर नूर, भाजपा ने खगेन मुर्मू, कांग्रेस ने ईशा खान चौधरी और माकपा ने विश्वनाथ घोष को अपना उम्मीदवार बनाया है। मालदा दक्षिण में तृणमूल कांग्रेस ने मुअज्जिम हुसैन, भाजपा ने श्रीरूपा मित्रा चौधरी, कांग्रेस ने अबु हाशिम खान चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

माकपा ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। जंगीपुर में तृणमूल कांग्रेस ने खलीलुर रहमान, कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत, भाजपा ने माफूजा खातून और माकपा ने जुल्फिकार अली को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

मुर्शिदाबाद में तृणमूल ने अबु ताहिर खान, भाजपा ने हुमायूं कबीर, कांग्रेस ने अबु हिना और माकपा ने बदरुद्दोजा खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के आधार पर

टॅग्स :लोकसभा चुनावटीएमसीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है