लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर की भोपाल सीट के लिए शिवराज सिंह चौहान झोंकेंगे पूरी ताकत, पदाधिकारियों को सौंपी अन्य की जिम्मेदारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 23, 2019 08:20 IST

भाजपा कार्यालय में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और खुद प्रज्ञा भारती भी उपस्थित रही. बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार अभियान को गति देने की बात कही.

Open in App

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के जनसंपर्क और चुनाव प्रचार की कमान भाजपा संगठन ने अपने हाथ में ले ली है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल सीट की जिम्मेदारी ली और पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंप दिए हैं. वर्तमान सांसद आलोक संजर को प्रज्ञा के जनसंपर्क का दायित्य सौंपा गया है.

भाजपा कार्यालय में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और खुद प्रज्ञा भारती भी उपस्थित रही. बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार अभियान को गति देने की बात कही. साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों और वर्तमान विधायकों को सक्रिय होकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम करने को कहा. चर्चा के दौरान तय हुआ की साध्वी प्रज्ञा के चुनाव की कमान खुद शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे. 

शिवराज ने कहा सब को करना होगा काम

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में सभी विधायकों, पदाधिकारियों को साफ कह दिया कि चुनाव में प्रज्ञा सिंह के पक्ष में सभी को मैदान में उतरना होगा. मैदान में उतरकर सभी को काम करना है और भाजपा की जीत के लिए काम करना है. वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा भारती ने कहा कि अब सभी को काम में जुटना होगा, बाकी बातें बाद में होंगी. अब केवल भाजपा की जीत के लिए हमें मैदान में उतरना है.

मंत्रोच्चार के साथ भरा नामांकन

भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह भारती ने मुहुर्त के अनुसार सोमवार को ही अपना नामांकन फार्म भर दिया. प्रज्ञा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पंडितों के साथ मंत्रोचार के बीच अपना नामांकन भरा है. मगर वे कल 23 तारीख को रैली के रूप में जाकर अपना नामांकन विधिवत रूप से भरेंगी. भाजपा आज एक तरह से शक्ति प्रदर्शन करना चाह रही है.

नाराज नेताओं से कहा शाह ने दिया है टिकट

प्रज्ञा को टिकट दिए जाने को लेकर स्थानीय नेताओं में नाराजगी थी, उसे दूर करना संगठन को मुश्किल हो रहा था. बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने सभी को यह संदेश दिया कि अब नाराजगी छोड़कर हमें जीत के लिए काम करना है. प्रज्ञा सिंह को अमित शाह ने उम्मीदवार बनाया है, यह फैसला उनका है.

संघ ने कहा मतदान ज्यादा होना चाहिए

भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञासिंह ठाकुर के पक्ष में संघ भी सक्रिय हो गया है. लगातार बैठकों का दौर जारी है. संघ की बैठक भाजपा संगठन से अलग हो रही है, मगर संघ पदाधिकारियों की नजर भाजपा पदाधिकारियों पर पूरी तरह से है. संगठन किस तरह से काम कर रहा है, यह संघ के पदाधिकारी देख रहे हैं. संघ की बैठक में संघ ने अपने स्वयं सेवकों, अनुषांगिक संगठनों और पदाधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि यह संघ का टिकट है, इस हिसाब से अधिक से अधिक मतदान हो, इस पर ध्यान रखना होगा, इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए.

टॅग्स :लोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया