Lok Sabha Election Results 2024 Live Karnataka: 28 में से 17 सीट पर एनडीए आगे, 4 पर कांग्रेस, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2024 09:18 IST2024-06-04T09:16:50+5:302024-06-04T09:18:14+5:30

Lok Sabha Election Results 2024 Live Karnataka: दक्षिण भारत में भाजपा के लिए कर्नाटक सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्व में यहां भाजपा सत्ता में रही है।

Lok Sabha Election Results 2024 Live Karnataka NDA ahead on 17 out of 28 seats Congress on 4 know updates | Lok Sabha Election Results 2024 Live Karnataka: 28 में से 17 सीट पर एनडीए आगे, 4 पर कांग्रेस, जानें अपडेट

file photo

Highlightsवर्ष 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस ने राज्य की कुल 28 में से मात्र एक सीट जीती थी।भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 25 सीट पर जीत हासिल की थी। एच.डी. देवेगौड़ा की अध्यक्षता वाली जद(एस) एक निर्वाचन क्षेत्र में विजयी रही थी।

Lok Sabha Election Results 2024 Live Karnataka: कर्नाटक में 28 लोकसभा सीट के लिए डाक मतपत्रों की गिनती मंगलवार को शुरू हो गई है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 15 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस चार और जनता दल (सेक्युलर) दो सीट पर आगे है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मांड्या से जद(एस) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और धारवाड़ से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी (भाजपा) आगे हैं। राज्य के 29 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। दक्षिण भारत में भाजपा के लिए कर्नाटक सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्व में यहां भाजपा सत्ता में रही है।

वर्ष 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस ने राज्य की कुल 28 में से मात्र एक सीट जीती थी। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 25 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि उसके समर्थन वाला एक निर्दलीय उम्मीदवार भी जीता था। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की अध्यक्षता वाली जद(एस) एक निर्वाचन क्षेत्र में विजयी रही थी।

उस समय कांग्रेस और जद (एस) गठबंधन की सरकार थी और उन्होंने मिलकर चुनाव लड़ा था। क्षेत्रीय दल पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया और भाजपा के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया। जद (एस) तीन सीट-मांड्या, हासन और कोलार, पर चुनाव लड़ रही है।

Web Title: Lok Sabha Election Results 2024 Live Karnataka NDA ahead on 17 out of 28 seats Congress on 4 know updates