लाइव न्यूज़ :

प्रचंड मोदी लहर: BJP को पिछली बार से 5.5 करोड़ ज्यादा वोट, वोट प्रतिशत बढ़कर 37.43 फीसदी हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2019 15:18 IST

पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को पिछली बार करीब 31 फीसदी मत मिले थे और इस चुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 37.43 फीसदी हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी को करीब 31 फीसदी मत मिले थे।लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने अकेले 303 सीटों पर जीत हासिल की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत हासिल हुई है। बीजेपी ने अपने दम पर 303 सीटों पर जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में बीजेपी को वोट प्रतिशत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बीजेपी ने पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 6.5 फीसदी मत ज्यादा पाए है।

बीजेपी को वोट प्रतिशत में जबरदस्त उछाल

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, साल 2014 की तुलना में बीजेपी को मिले कुल मत प्रतिशत में 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस चुनाव में पड़े कुल 60.37 करोड़ मतों में बीजेपी को 22.6 करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं। बीजेपी को साल 2014 में कुल 17.1 करोड़ वोट मिले थे जिसमें इस बार 32 प्रतिशत (5.5 करोड़ वोट) की बढ़ोतरी हुई है। बीजेपी को पिछली बार करीब 31 फीसदी मत मिले थे और इस चुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 37.43 फीसदी हो गया है।

अटल-मनमोहन को भी नहीं मिले इतने वोट

लोकसभा चुनाव 1996 में बीजेपी को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी को करीब 21 फीसदी, 1998 में 25.59% और 1999 के चुनाव में 23.75% वोट मिले थे। वहीं लोकसभा चुनाव 2009 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस को 28.55% वोट मिला था।

नेहरू-इंदिरा के समकक्ष पहुंचे

पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 300 सीटों का आंकड़ा पार किया है। जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे तीसरे पीएम बन गए हैं जिन्होंने अपने नेतृत्व में लगातार दूसरी बार पार्टी को बहुमत दिलाया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया