20 हाई प्रोफाइल सीट: जानें किस सीट पर कौन से नेता ने मारी बाजी, देखें आंकड़े
By पल्लवी कुमारी | Updated: May 24, 2019 23:46 IST2019-05-24T23:46:06+5:302019-05-24T23:46:06+5:30
इस लोकसभा चुनाव में देश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस का बहुत बुरा प्रदर्शन रहा है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक कांग्रेस का खाता 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में खुलता नहीं दिख रहा। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। यूपीए के साथ उनकी 92 सीट हो रही है।

20 हाई प्रोफाइल सीट: जानें किस सीट पर कौन से नेता ने मारी बाजी, देखें आंकड़े
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर हुये मतदान के बाद लगभग दो दिन तक चली मतगणना के शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिये। चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर सात चरण में मतदान हुआ था। वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। वहीं NDA को 353 सीटे मिली हैं।
ऐसे में हम आपको देश की 20 हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट, जिससे उनके पार्टी के फायरब्रैंड नेता चुनावी मैदान में थे, उनकी रिपोर्ट दिखा रहे हैं। नीचे दिए गए आकड़ों में देखिए देश की इन चर्चित 20 लोकसभा सीटों पर किसने मारी बाजी और किसको कितने वोट मिले हैं।
इस लोकसभा चुनाव में देश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस का बहुत बुरा प्रदर्शन रहा है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक कांग्रेस का खाता 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में खुलता नहीं दिख रहा जिनमें दिल्ली, गुजरात, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा,त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, दमन दीव, दादरा नगर हवेली और चंडीगढ शामिल हैं ।
लोकसभा सीट | पार्टी | प्रत्याशी नाम | वोट मिले हैं | जीत |
|---|---|---|---|---|
| 1. वाराणसी | बीजेपी | नरेंद्र मोदी | 674664 | जीत |
| 2. अमेठी | बीजेपी | स्मृति ईरानी | 468514 | जीत |
| 3. भोपाल | बीजेपी | प्रज्ञा ठाकुर | 8,66,482 | जीत |
| 4. गांधीनगर | बीजेपी | अमित शाह | 894624 | जीत |
| 5. तिरुवनंतपुरम | कांग्रेस | शशि थरूर | 416131 | जीत |
| 6. गाजीपुर | सपा+बसपा | अफजाल अंसारी | 566082 | जीत |
| 7. सुल्तानपुर | बीजेपी | मेनका गांधी | 459196 | जीत |
| 8. मैनपुरी | सपा | मुलायम सिंह यादव | 524926 | जीत |
| 9. आजमगढ़ | सपा | अखिलेश यादव | 621578 | जीत |
| 10. मथुरा | बीजेपी | हेमा मालिनी | 671293 | जीत |
| 11. गोरखपुर | बीजेपी | रवि किशन | 717122 | जीत |
| 12. हैदराबाद | एआईएमआईएम | असदुद्दीन ओवैसी | 517471 | जीत |
| 13. गुना | बीजेपी | कृष्ण पाल यादव | 614049 | जीत |
| 14. गुरदासपुर | बीजेपी | सनी देओल | 558719 | जीत |
| 15. बेगूसराय | बीजेपी | गिरिराज सिंह | 692193 | जीत |
| 16. पटना साहिब | बीजेपी | रविशंकर प्रसाद | 607506 | जीत |
| 18. 17. रायबरेली | कांग्रेस | सोनिया गांधी | 534918 | जीत |
| 19. रामपुर | सपा+बसपा | आजम खान | 559177 | जीत |
| 20. वायनाड | कांग्रेस | राहुल गांधी | 706367 | जीत |
| नार्थ ईस्ट दिल्ली | बीजेपी | मनोज तिवारी | 787799 | जीत |