लाइव न्यूज़ :

मैं नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस से नहीं डरता, सिर्फ सच्चाई को मानता हूं: राहुल गांधी

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2019 14:37 IST

राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया भले ही नरेंद्र मोदी से डरती हो लेकिन वे नहीं डरते और केवल सच्चाई को मानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्णिया में कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमलानोटबंदी से लेकर पीएम मोदी के 'मैं भी चौकीदार कैंपेन' पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्णिया में कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश में केवल 15 लोगों को चौकीदार हैं। राहुल ने पूछा, 'चौकीदार गरीबों के घर में मिलता है या अमीरों के?'

साथ ही राहुल ने कहा कि मोदी गरीबों के नहीं बल्कि अनिल अंबानी के चौकीदार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष यही नहीं रूके और कहा, 'मोदी आम लोगों को ‘मित्रों’ कहते हैं, लेकिन अनिल अंबानी, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को ‘भाई’ बुलाते हैं।' 

राहुल ने कहा कि दुनिया भले ही नरेंद्र मोदी से डरती हो लेकिन वे नहीं डरते और केवल सच्चाई को मानते हैं। राहुल ने कहा, 'मैं नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस से नहीं डरता। मैं सिर्फ एक चीज से डरता हूं, मैं सिर्फ सच्चाई को मानता हूं। मैं आपको सच्चाई बता रहा हूं। बिहार के युवाओं जाग जाओ। हर रोज आपकी जेब से पैसा लूटा जा रह है।'  

राहुल ने साथ ही कहा, 'उनका काम प्राइवेट जहाज में घूमने का है लेकिन हमारा मजदूरी करने का काम है। जब तक आप लोग एक होकर खड़े नहीं होंगे, यहां कुछ नहीं होनेवाला है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच साल में दो करोड़ नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा करने और प्रत्येक गरीब परिवार को 15 लाख रुपये देने में विफल रहे। ' 

राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो वे मिनिमम आमदनी लाइन बनाएंगे और उसके नीचे आने वाले लोगों के खाते में पैसे डालेंगे। बिहार में कांग्रेस महागठबंधन के तहत इस बार 9 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअनिल अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया