लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मंत्रियों को राहुल गांधी ने दिया नया टारगेट, अगर नहीं हुआ पूरा तो गंवाना पड़ेगा पद 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2019 14:56 IST

राजस्थान में उन जिला प्रभारी मंत्रियों के सामने अब बड़ी समस्या है, जोकि बीजेपी के गढ़ कहे जाते हैं। वहां कांग्रेस की हालत कमजोर है। ऐसी जगह पार्टी का खराब प्रदर्शन रहता है तो उस क्षेत्र से आने वाले जिला प्रभारियों को अपना पद खोना पड़ सकता है। 

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस लोकसभा की सभी सीटों को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। इसके लिए वह प्रदेश के सभी मत्रियों को नए-नए टारगेट दे रही है। साथ ही साथ उन्हें हिदायत भी दे रही है कि अगर उनके क्षेत्र में कांग्रेस की परफॉर्मेंस खराब रहती है तो उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के सभी मंत्रियों को फरमान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अगर उनके क्षेत्र में पार्टी को हार का सामना करना पड़ता है तो उनका मंत्री पद भी छीना जा सकता है। वही, विधायकों से भी कहा गया है कि अगर उन्हें मंत्री पद पर काबिज होना है तो अपने क्षेत्र में पार्टी को जीत हासिल करवाएं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राहुल गांधी के इस निर्देश के बाद सूबे के मंत्रियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। दरअसल, मंत्रियों को अपने विधानसभा क्षेत्र के अलावा प्रभार वाले जिले में भी पार्टी को जितवाने की दोहरी जिम्मेदारी है। 

अब कहा जा रहा है कि प्रदेश में उन जिला प्रभारी मंत्रियों के सामने अब बड़ी समस्या है, जोकि बीजेपी के गढ़ कहे जाते हैं। वहां कांग्रेस की हालत कमजोर है। ऐसी जगह पार्टी का खराब प्रदर्शन रहता है तो उस क्षेत्र से आने वाले जिला प्रभारियों को अपना पद खोना पड़ सकता है। 

बता दें, बीते साल 2018 के आखिरी में हुए प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई थी, जिसके बाद से राहुल गांधी लोकसभा की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल करने का टारगेट लेकर चल रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी अध्यक्ष किसी भी तरह की लापरवाही बरतना नहीं चाह रहे हैं। राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा चुनाव हैं। यहां सूबे की 25 सीटों के लिए 29 अप्रैल और 6 मई को वोटिंग करवाई जाएगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह