नागरिकता विवाद पर प्रियंका गांधी का जवाब, 'राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं, ये पूरा हिंदुस्तान जानता है'

By विनीत कुमार | Updated: April 30, 2019 14:54 IST2019-04-30T14:44:55+5:302019-04-30T14:54:51+5:30

अमेठी में चुनावी प्रचार के दौरान प्रियंक ने यहां से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि स्मृति अमेठी की जनता का आदर नहीं, अपमान कर रही हैं।

lok sabha election priyanka gandhi says the whole of India knows that Rahul Gandhi is an Indian | नागरिकता विवाद पर प्रियंका गांधी का जवाब, 'राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं, ये पूरा हिंदुस्तान जानता है'

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsराहुल गांधी के नागरिकता विवाद पर प्रियंका गांधी ने दी अपनी प्रतिक्रियाप्रियंका गांधी ने कहा- राहुल भारत के लोगों के सामने पैदा हुए, यहीं उनकी परवरिश हुई

राहुल गांधी की नगरिकता पर छिड़े विवाद के बीच प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के बचाव में उतर आई हैं। राहुल गांधी को गृह मंत्रालय की ओर से मिले नोटिस से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं। प्रियंका ने कहा राहुल भारत के लोगों के सामने पैदा हुए, यहीं परवरिश हुई। क्या बकवास है?

अमेठी में चुनावी प्रचार के दौरान प्रियंक ने यहां से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि स्मृति अमेठी की जनता का आदर नहीं, अपमान कर रही हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार ने राहुल गांधी की अमेठी के लिए लायी गयी परियोजनाओं को बंद किया। 


बता दें कि राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से मिली शिकायत के बाद गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी से उनकी नागरिकता पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी से 15 दिन में इस बारे में जवाब मांगा है। स्वामी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि राहुल के पार ब्रिटिश नागरिकता है।

इससे पहले अमेठी के एक निर्दलीय उम्मीदवार ध्रुव लाल ने भी राहुल की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए उनकी अमेठी से उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की थी। स्वामी ने गृह मंत्रालय को भेजी चिट्ठी में ब्रिटेन की एक कंपनी का जिक्र किया है और कहा है कि इस कंपनी से जुड़े दस्तावेजों में राहुल ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है।

Web Title: lok sabha election priyanka gandhi says the whole of India knows that Rahul Gandhi is an Indian