पी. चिदंबरम ने बोला हमला, कहा- नरेंद्र मोदी सरकार में 4 करोड़, 70 लाख चली गईं हैं नौकरियां 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2019 13:23 IST2019-04-02T13:22:27+5:302019-04-02T13:23:16+5:30

चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का नाम 'जन आवाज घोषणापत्र' दिया है और  इसमें किसान, युवा, महिला, दलित, अल्पसंख्यक, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी वर्गों को शामलि किया गया है।

lok sabha election: p chidambaram says 4 crore, 70 lakh jobs drowns in Narendra Modi government | पी. चिदंबरम ने बोला हमला, कहा- नरेंद्र मोदी सरकार में 4 करोड़, 70 लाख चली गईं हैं नौकरियां 

पी. चिदंबरम ने बोला हमला, कहा- नरेंद्र मोदी सरकार में 4 करोड़, 70 लाख चली गईं हैं नौकरियां 

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार (2 अप्रैल) को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का नाम  'जन आवाज घोषणापत्र' दिया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने घोषणा पत्र जारी होने से पहले नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और सरकार पर करोड़ों नौकरियां खत्म करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 4 करोड़, 70 लाख नौकरियां चली गईं हैं। वहीं, किसानों का लोन बढ़ा है। इस समय हर किसान पर 1.4 लाख रुपये लोन है। हमारा मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है। 

चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का नाम 'जन आवाज घोषणापत्र' दिया है और  इसमें किसान, युवा, महिला, दलित, अल्पसंख्यक, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी वर्गों को शामलि किया गया है। यह घोषणापत्र लाखों लोगों की आवाज है। 

उन्होंने बताया कि 'जन आवाज घोषणापत्र' में जो भी पैराग्राफ हैं वो देश की जनता द्वारा लिखा गया हैं। हालांकि हम सभी आवाजों को इस घोषणापत्र में शामिल नहीं कर पाए हैं। 

वहीं, मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र का लक्ष्य देश का विकास है। कई लोगों की कोशिशों से यह घोषणापत्र तैयार हुआ है। कांग्रेस के इतिहास में आज का दिन अहम है। हमारी कोशिश है हर समस्या का समाधान निकाला जाए। इस घोषणा पत्र में अर्थव्यवस्था, बेहतर व्यापार पर ध्यान दिया गया है।

घोषणापत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि जब हमने घोषणा पत्र बनाने को लेकर शुरुआत की थी तो बात हुई थी कि इसे हमें बंद कमरे में नहीं बनाना चाहिए। मैं चाहता था कि जो भी इसमें शामिल किया जाएगा। वह सही हो, सच हो। क्योंकि आजकल रोज हमारे प्रधानमंत्री की ओर से झूठ बोला जा रहा है।

Web Title: lok sabha election: p chidambaram says 4 crore, 70 lakh jobs drowns in Narendra Modi government