लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कांग्रेस पर वार, कहा- इनमें परिवारवाद है, आम कार्यकर्ता का कोई वजूद नहीं

By भाषा | Updated: May 16, 2019 05:31 IST

अलीराजपुर में भाजपा उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर के पक्ष में चुनावी आमसभा को सम्बोधित करते हुए गडकरी ने परिवारवाद पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के पेट से मुख्यमंत्री, सांसद के पेट से सांसद और विधायक के पेट से विधायक निकलता है।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद के आगे आम कार्यकर्ता का कोई वजूद नहीं है। अलीराजपुर में भाजपा उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर के पक्ष में चुनावी आमसभा को सम्बोधित करते हुए गडकरी ने परिवारवाद पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के पेट से मुख्यमंत्री, सांसद के पेट से सांसद और विधायक के पेट से विधायक निकलता है। पार्टी में परिवारवाद के आगे आम कार्यकर्ता का कोई वजूद नहीं है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये लड़ रही हैं, जबकि हम देश बनाने के लिये लगे हैं। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और इंदिरा गांधी से लेकर राजीव, सोनिया और राहुल गांधी तक सब गरीबी हटाने की बातें जरूर करते रहे, लेकिन गरीबी नहीं हटा पाए और आज फिर इन चुनावों में गरीबी हटाने का लॉलीपॉप देते घूम रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के 72,000 रुपए देकर गरीबी हटाने के नारे पर अब कोई भरोसा नहीं करेगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबी हटी है तो कांग्रेस के नेताओं की और उनके चमचों या उनके कार्यकर्ताओं की। लेकिन आदिवासी, दलित, मुसलमान, मजदूर, किसान इनकी गरीबी नहीं हटी है।गडकरी ने कहा कि 26/11 के बाद कांग्रेस पाकिस्तान को जवाब देने के बजाय मोममबत्तियां जला रही थी, जबकि मोदीजी ने एयर स्ट्राइक करके दुनियाभर के सामने पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी है। उन्होंने जनता से पूछा कि वह मजबूर सरकार चाहते हैं या मजबूत सरकार। उन्होंने आह्वान किया कि मजबूत सरकार के लिए भाजपा को वोट दें।धार लोकसभा सीट के मनावर में भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार के समर्थन में आम सभा संबोधित करते हुए गडकरी ने कांग्रेस को जमकर आडे़ हाथो लिया और भाजपा सरकार और मोदी जी की तारीफ की। गडकरी ने कहा कि राजीव गांधी ने गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने की बात कही थी, पर कुछ नहीं हुआ। लेकिन हमने अब तक सिर्फ 30 प्रतिशत काम किया उसके बावजूद गंगा निर्मल और अविरल बनी। यह हमने करके दिखाया।इस बार जब कुंभ में 20 करोड़ लोग आये थे और गंगा को निर्मल देखकर इतने प्रसन्न हुए और लोगों ने वहां स्नान कर मुझे और मोदी जी को आशीर्वाद दिया। पहली बार गंगा अविरल और निर्मल थी। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं गंगा में जलमार्ग भी चला दिया। प्रियंका गांधी इलाहाबाद से वाराणसी तक जहाज से गयीं । 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं