लाइव न्यूज़ :

मेरठ की रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, 'जो बैंक खाते नहीं खुलवा सके वे पैसे क्या डालेंगे'

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2019 13:15 IST

मेरठ में पीएम मोदी ने अपनी रैली में भारत के एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर तंज कसते हुए पूछा- 'हमें सबूत चाहिए या सपूत?'

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव की तारीख के ऐलान के बाद यूपी में पीएम मोदी की पहली रैलीमेरठ में पीएम मोदी ने राहुल गांधी सहित विपक्ष और सपा-बसपा गठबंधन पर साधा निशानाA-SAT मिसाइल परीक्षण का मोदी ने किया जिक्र, कहा- भारत अब अंतरिक्ष का भी चौकीदार

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यूपी में अपनी पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। कांग्रेस से लेकर यूपी में सपा-बसपा महागठबंधन और दूसरी पार्टियों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा वह अपना हिसाब देंगे और दूसरे का भी हिसाब लेंगे। मोदी ने कहा कि ये दोनों काम साथ-साथ चलने वाले हैं और तभी हिसाब बराबर होगा।

पीएम ने मेरठ के दरौला क्षेत्र मे बीजेपी की विजय संकल्प रैली में कांग्रेस के न्यूनतन आय स्कीम (NYAY) पर भी तंज कसा और कहा कि जो लोग बैंक के खाते नहीं खुलवा सके वे खातों में पैसे क्या डलवाएंगे। पीएम ने साथ ही कहा, 'देश ने पहली बार निर्णायक सरकार देखी है। महामिलावटी लोगों को मौका मिला तो देश की हालत फिर से पहले जैसे होगी। आज महामिलावटी लोग रहे हैं कि मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को क्यों मारा।' 

A-SAT मिसाइल परीक्षण का भी मोदी ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैली में बुधवार को भारत के सफल A-SAT मिसाइल परीक्षण का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, 'हमारे वैज्ञानिक लंबे समय से इस परीक्षण की बात कर रहे थे पर यूपीए सरकार इस फैसले को टालती रही। भारत को 21 सदी में मजबूत बनाने के लिए और सुरक्षा के लिए यह फैसला काफी पहले लिया जाना चाहिए था। 

 A-SAT मिसाइल परीक्षण के बाद राहुल के ट्वीट पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ बुद्धिमान लोग ऐसे हैं, जब कल मैं  A-SAT की बात कर रहा था, वो कन्फ्यूज हो गये। वह समझे कि मैं थियेटर के सेट की बात कर रहा हूं। भारत अब अंतरिक्ष का भी चौकीदार है।'

सबूत चाहिए या सपूत?

पीएम मोदी ने इस रैली में भारत के एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर तंज कसते हुए पूछा- 'हमें सबूत चाहिए या सपूत?' पीएम मोदी ने कहा, क्या हमें सबूत चाहिए या सपूत? मेरे देश के सपूत ही मेरे देश के सबसे बड़े सबूत हैं। जो सबूत मांगते हैं वह सपूत को ललकारते हैं।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह