ओडिशा: PM मोदी ने कांग्रेस को जमकर कोसा, कहा- इन्होंने गरीब रखने की ऐसी रची साजिश जिसका कभी नहीं धो पाएंगे पाप

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2019 14:44 IST2019-04-02T14:44:50+5:302019-04-02T14:44:50+5:30

मोदी ने कहा कि दशकों से जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वो हमारी सरकार ने सिर्फ 5 साल में कर दिखाया है। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली से गरीब के लिए 100 पैसा भेजती है, तो वो पूरा का पूरा गरीब तक पहुंचता है।

lok sabha election: narendra modi attacks on congress over poverty in odisha | ओडिशा: PM मोदी ने कांग्रेस को जमकर कोसा, कहा- इन्होंने गरीब रखने की ऐसी रची साजिश जिसका कभी नहीं धो पाएंगे पाप

ओडिशा: PM मोदी ने कांग्रेस को जमकर कोसा, कहा- इन्होंने गरीब रखने की ऐसी रची साजिश जिसका कभी नहीं धो पाएंगे पाप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 मार्च) को ओडिशा के कालाहांडी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जैसे दलों ने गरीब को गरीब रखने की साजिश रची है। ऐसी साजिश जिसका पाप ये कभी नहीं धो पाएंगे। हर चुनाव में गरीब, उम्मीदों के साथ इनके साथ जुड़ा, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इन दलों ने गरीबों के साथ धोखा किया है। 

उन्होंने कहा कि नेहरू जी के जमाने में आदिवासी समाज था, इंदिरा जी, राजीव जी के समय में भी आदिवासी समाज था। लेकिन उन्होंने इतने साल में भी आदिवासी मंत्रालय नहीं बनाया। अटल बिहारी जी की सरकार बनने के बाद देश में आदिवासी मंत्रालय बन पाया। अटल जी ने जैसे आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया था, उसी तरह मैंने मछुवारों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि इसी कालाहांडी में राजीव गांधी ने कहा था कि वो दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं, तो गांव में 15 पैसे पहुंचता है। संसद से पंचायत तक सिर्फ कांग्रेस की ही सरकार थी। इसका मतलब ये है कि 85 पैसा किसी पंजे में जा रहा था। जब दिल्ली में कांग्रेस की रिमोट कंट्रोल वाली सरकार आयी, तो इन्होंने कहा कि 1 रुपए भेजने पर 15 पैसे नहीं, अब 16 पैसे पहुंचते हैं। यानि वर्षों बाद भी कांग्रेस के पंजे ने देश के गरीबों को सिर्फ 1 पैसे की राहत दी।

मोदी ने कहा कि दशकों से जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वो हमारी सरकार ने सिर्फ 5 साल में कर दिखाया है। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली से गरीब के लिए 100 पैसा भेजती है, तो वो पूरा का पूरा गरीब तक पहुंचता है। आप कल्पना कर सकते हैं कि देश का कितना ज्यादा पैसा बिचौलियों के पास जा रहा था, कालेधन में बदल रहा था। ये लीकेज बंद करने का काम केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है। 

उन्होंने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि देश का कितना ज्यादा पैसा बिचौलियों के पास जा रहा था, कालेधन में बदल रहा था। ये लीकेज बंद करने का काम केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है।  

 

Web Title: lok sabha election: narendra modi attacks on congress over poverty in odisha