लाइव न्यूज़ :

PM Modi Uttar Pradesh: '2 लड़कों की फ्लॉप हुई फिल्म इन लोगों ने फिर रिलीज की', इंडी गठबंधन पर मोदी ने साधा निशाना

By धीरज मिश्रा | Updated: April 6, 2024 13:08 IST

PM Modi Saharanpur: पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा, आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस तो दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी हैअब जो कांग्रेस बची है, उसके पास न देश हित में नीतियां हैं और न ही राष्ट्रनिर्माण का विजनकांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी

PM Modi Saharanpur: पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपको याद होगा, यहां उत्तर प्रदेश में 2 लड़कों की जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है, उन 2 लड़कों की फिल्म को इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बगैर पर उन पर जोरदार हमला किया है। पीएम ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि काठ की इस हांडी को ये इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।

कांग्रेस खत्म हो चुकी है

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस तो दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब जो कांग्रेस बची है, उसके पास न देश हित में नीतियां हैं और न ही राष्ट्रनिर्माण का विजन। कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है, उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस, आज के भारत की आशाओं-आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है।

अपने रिकॉर्ड तोड़ने होंगे

सहारानपुर की धरती पर पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि आपने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है। मैंने आपके लिए 10 साल लगातार काम किया। इस बार गर्मी थोड़ी ज्यादा है। इसलिए सुबह ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाना है। आपको अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ना होगा। पिछली बार जितने वोट दिए। इस बार उससे अधिक बीजेपी के पक्ष में वोट पड़वाने हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीBJPसहारनपुरयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया