लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: लद्दाख में भाजपा की स्थिति मजबूत, कांग्रेस में प्रचार के लिए नेताओं की कमी

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 29, 2019 21:06 IST

यह सच है कि कांग्रेस के प्रचार में हिस्सा लेने के लिए हाईकमान के नेता तो दूर प्रदेश कांग्रेस के नेता भी नहीं आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर का सारा ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र अनंतनाग पर ही केंद्रित है।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख संसदीय सीट पर कामयाबी हासिल करने के लिए प्रचार में कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा लेह के साथ कारगिल जिले में भी पूरा जोर लगा रही है।प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के नेतृत्व में भाजपा की टीम लद्दाख में प्रचार कर रही है।

6 मई को जिस बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख में लेह संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है वहां कांग्रेसी उम्मीदवार की परेशानी यह है कि प्रचार करने के लिए वह केंद्रीय तथा स्टार नेताओं की प्रतीक्षा कर रहा है। जबकि भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झौंकते हुए नेताओं की लाइन लगा दी है।

यह सच है कि कांग्रेस के प्रचार में हिस्सा लेने के लिए हाईकमान के नेता तो दूर प्रदेश कांग्रेस के नेता भी नहीं आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर का सारा ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र अनंतनाग पर ही केंद्रित है।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा को प्रचार में हाईकमान का पूरा सहयोग मिल रहा है। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने नोबरा में प्रचार कर लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश की।

उन्होंने क्षेत्र में काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया। रैना ने सभी मोचरें के प्रभारी मुनीश शर्मा के साथ दिसकित, सुमुर, परतापुर, हुंदर, खारदुंगला में प्रचार किया। इस दौरान लद्दाख को विकसित करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों का भी हवाला दिया गया।

लद्दाख संसदीय सीट पर कामयाबी हासिल करने के लिए प्रचार में कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा लेह के साथ कारगिल जिले में भी पूरा जोर लगा रही है। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के नेतृत्व में भाजपा की टीम लद्दाख में प्रचार कर रही है।

प्रदेश भाजपा के नेताओं ने लद्दाख में एक दर्जन से अधिक चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर पार्टी की सफलता के लिए लोगों से समर्थन हासिल करने की कोशिश की। भाजपा यहां लद्दाख में पूरा जोर लगा रही है तो वहीं कांग्रेस का प्रचार पार्टी उम्मीदवार रिगजिन स्पालबार व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिगजिन जोरा के कार्यक्रमों तक ही सीमित है।

प्रचार के लिए बचे छह दिनों में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी प्रचार करने आएंगे। भाजपा ने एक मई को लद्दाख में नकवी की रैली को कामयाब बनाकर जिले के लोगों को संदेश देने की तैयारी की है।

रविन्द्र रैना ने जागरण को बताया कि भाजपा जम्मू की दो संसदीय सीटों के साथ लद्दाख में भी मजबूत है। क्षेत्र में राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है।

लेह व कारगिल जिलों में लोग केंद्र सरकार के तेज विकास से प्रभावित हैं। संसदीय क्षेत्र के हर कौने तक मोदी सरकार के तेज विकास का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलद्दाखकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह