लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा राजे की नाराजगी के बाद भी किरोड़ी सिंह बैंसला थामेंगे कमल, ये है वजह

By संतोष ठाकुर | Updated: April 10, 2019 08:18 IST

एक केंद्रीय नेता ने कहा कि ऐसे समय में जब एक-एक सीट महत्वपूर्ण है तो उस स्थिति में एक नेता की नाराजगी को तव्वजों देना उचित नहीं है. रालोपा के हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी सिंह बैंसला को राजे का धुर विरोधी माना जाता है.

Open in App

राजस्थान में पिछले आम चुनाव की तरह इस बार भी सभी संसदीय सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई है. इसके बाद से यह आकलन किया जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें कम होंगी.लेकिन इस आकलन को गलत साबित करने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सााथ गठबंधन किया तो अब वह गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला को पार्टी में शामिल करना चाह रहे हैं. इससे राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नाराज हैं. लेकिन उनकी नाराजगी के बाद भी पार्टी ने यह कदम उठाने का निर्णय किया है.एक केंद्रीय नेता ने कहा कि ऐसे समय में जब एक-एक सीट महत्वपूर्ण है तो उस स्थिति में एक नेता की नाराजगी को तव्वजों देना उचित नहीं है. रालोपा के हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी सिंह बैंसला को राजे का धुर विरोधी माना जाता है.सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर की आज केंद्रीय नेतृत्व से इस पर बातचीत हुई. उसके बाद बैंसला के भाजपा में आने का रास्ता साफ हो गया है. वह जल्द ही भाजपा का कमल थामेंगे. बैंसला को लेकर भी वसुंधरा को उसी तरह की आपत्ति थी, जिस तरह से उन्होंने बेनीवाल को लेकर दर्ज कराई थी.गुर्जर वोटों से पार्टी को लाभ होगा राजस्थान में करीब तीन दशक के बाद किसी दल से भाजपा ने गठबंधन किया है. पार्टी को उम्मीद है कि बैंसला के पार्टी में आने से गुर्जर वोटों से उसे लाभ होगा. जावड़ेकर ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को आश्वस्त किया है कि बैंसला पार्टी में आने के बाद अपने लिए कुछ भी नहीं मांगेंगे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजेराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया