लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: करारी हार के बाद हरकत में आई केजरीवाल सरकार, योजनाओं पर काम की गति तेज करने का दिया आदेश

By भाषा | Updated: May 28, 2019 05:36 IST

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से प्रमुख योजनाओं की प्रगति के बारे में पूछा जिन पर आचार संहिता लागू होने के बाद काम रूक गया था।

Open in App

लोकसभा चुनाव में करारी हार एवं चुनाव आदर्श आचार संहिता हटने के बाद दिल्ली की आप सरकार हरकत में आ गयी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों को मोहल्ला क्लीनिक, बसों की खरीद एवं सीसीटीवी परियोजना जैसी सरकार की प्रमुख योजनाओं पर काम की गति तेज करने का सोमवार को निर्देश दिया।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अपने मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से प्रमुख योजनाओं की प्रगति के बारे में पूछा जिन पर आचार संहिता लागू होने के बाद काम रूक गया था। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बसों की खरीद की प्रक्रिया जारी है और स्टैंडर्ड फ्लोर की बसें अगले महीने से आनी शुरू हो जाएंगी।

पहले बैच में ऐसी 50 बसें सड़कों पर आएंगी। उन्होंने बताया, ''परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली समेकित बहुस्तरीय परिवहन प्रणाली (डिम्ट्स) की क्लस्टर योजना के तहत 1,000 लो-फ्लोर वातानुकूलित बसों के लिए निविदाएं खोलने का निर्देश दिया है। निविदाएं 29 मई को खोली जाएंगी।'' सिसोदिया, गहलोत के अलावा सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन एवं राजेंद्र पाल गौतम ने मुख्यमंत्री की ओर से ली गयी समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां