लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया पांच राज्यों के लिए समन्वय और चुनाव प्रचार समितियों का गठन

By भाषा | Updated: January 25, 2019 19:22 IST

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की। कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए 28 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई है जिसके अध्यक्ष रामालिंगा रेड्डी हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार को कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों और दो केंद्रशासित क्षेत्रों के लिए समन्वय समिति, प्रदेश चुनाव समिति, चुनाव प्रचार समिति और कुछ अन्य समितियों का गठन किया जिनमें इन प्रांतों से जुड़े तकरीबन सभी वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की। कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए 28 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई है जिसके अध्यक्ष रामालिंगा रेड्डी हैं। इसके साथ ही 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति, 26 सदस्यीय प्रचार समिति, 11 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और पांच सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति बनाई गई है।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा की अगुवाई में 76 सदस्यीय कार्यकारी समिति बनाई गई है तथा 28 जिलों में पार्टी अध्यक्षों एवं कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। राज्य के लिए 11 सदस्यीय (आमंत्रित सदस्यों को छोड़कर) प्रदेश चुनाव समिति, 10 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति गठित की गई है।

हिमाचल प्रदेश के लिए 17 सदस्यीय समन्वय समिति, 15 सदस्यीय चुनाव समिति, 27 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 29 सदस्यीय प्रचार समिति और 16 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति बनाई गई है।

पार्टी ने उत्तराखंड के लिए 11 सदस्यीय समन्वय समिति, 17 सदस्यीय चुनाव समिति, 50 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 21 सदस्यीय प्रचार समिति और 18 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति गठित की है।

नगालैंड के लिए 6 सदस्यीय समन्वय समिति, 12 सदस्यीय चुनाव समिति, 22 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 5 सदस्यीय प्रचार समिति और 5 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति बनाई गई है।केंद्रशासिक प्रदेश चंडीगढ़ के लिए 14 सदस्यीय समन्वय समिति, 21 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 15 सदस्यीय प्रचार समिति, 5 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और 5 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति बनाई गई है।

कांग्रेस ने अंडमान निकोबार के लिए 15 सदस्यीय समन्वय समिति, 21 सदस्यीय चुनाव समिति, 221 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 15 सदस्यीय प्रचार समिति, छह सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और 5 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति गठित की है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा