लाइव न्यूज़ :

अब होगी BJP की असली परीक्षा, बिहार में महागठबंधन से मिल रही है कड़ी टक्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2019 08:33 IST

अटलबिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान 'फील गुड' का हश्र देख चुकी भाजपा के नेता इस बार भी कुछ ज्यादा ही फील गुड के दौर से गुजरने लगे हैं. शायद यही कारण है कि बिहार में भाजपा नेताओं का हावभाव कुछ बदला-बदला सा दिखने लगा है.

Open in App

लोकसभा चुनाव में मोदी-मोदी के नारों से गदगद भाजपा नेता बिहार में 'फील गुड' के दौर से तो गुजर रहे हैं, लेकिन उन्हें हरेक सीट पर चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है. अभी तक हुए तीन चरणों में 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा के पास मात्र दो सीटें ही थीं, जबकि शेष 12 में से 3 पर लोजपा और 9 पर जदयू के उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. इस तरह से शुरुआत के 3 चरण में मात्र दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ी भाजपा की असल परीक्षा चौथे चरण से शुरू होगी.जानकारों की मानें तो अटलबिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान 'फील गुड' का हश्र देख चुकी भाजपा के नेता इस बार भी कुछ ज्यादा ही फील गुड के दौर से गुजरने लगे हैं. शायद यही कारण है कि बिहार में भाजपा नेताओं का हावभाव कुछ बदला-बदला सा दिखने लगा है. लेकिन राजग में अपने हिस्से की 17 में से 15 सीटों पर भाजपा चौथे से सातवें चरण के बीच चुनाव लड़ रही है.हार में पहले चरण की 4 सीटों में भाजपा केवल औरंगाबाद में चुनाव लड़ी बाकी 3 सीटें राजग के घटक दल जदयू व लोजपा के हिस्से में थी. दूसरे चरण में 5 सीटों पर जदयू प्रत्याशी चुनाव लड़े. तीसरे चरण में भाजपा केवल अररिया में चुनाव लड़ी है.चौथे चरण से भाजपा की चुनावी भागीदारी अब बढ़ जाएगी. बिहार में इस बार 2014 के लोकसभा चुनाव जैसा माहौल नहीं है क्योंकि पिछले चुनाव के दुश्मन इस बार दोस्त हैं तो 2014 में राजद के साथ रहा जदयू उस बार इसके सामने खड़ा था.राज्य की 40 सीटों पर मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि कई विपक्षी चेहरे जो कभी सरकार के साथ होते थे इस बार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं. यूं कहें कि इस बार 5 साल पहले की स्थिति से काफी कुछ बदल गई है. छठे चरण में 8 सीटों में से भाजपा आधी यानी 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. सातवें चरण में पार्टी के 5 प्रत्याशियों में 4 केंद्रीय मंत्री हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महागठबंधनजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया