Lok Sabha Election 2024: इस बार कुल मतदाताओं की संख्या 2019 के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा, 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 16, 2024 15:41 IST2024-03-16T15:39:48+5:302024-03-16T15:41:04+5:30

2024 के लिए पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है। 2019 में ये आंकड़ा 46.5 करोड़ था। 47.1 करोड़ महिलाएं इस साल आम चुनावों में हिस्सा लेंगी। साल 2019 में 43.1 करोड़ महिला मतदाता थीं। 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

Lok Sabha Election 2024 Total number of voters increased by 6 percent compared to 2019 | Lok Sabha Election 2024: इस बार कुल मतदाताओं की संख्या 2019 के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा, 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनावों की जानकारी दी

Highlightsकुल मतदाताओं की संख्या 2019 के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता2024 के लिए पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है

Lok Sabha Election 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनावों की जानकारी देते हुए कहा कि 2024 के आम चुनाव के लिए देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं... 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं। कुल मतदाताओं की संख्या इस आंकड़े के हिसाब से 6 प्रतिशत ज्यादा है। साल 2019 के चुनावों में 89.6 करोड़ वोटर थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।  इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे। 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं। 

चुनाव आयोग ने पूरी तरह से पारदर्शी चुनाव कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि आम चुनाव में गलत तरीकों से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशों को रोकने की भी पुख्ता तैयारी है। इसके लिए राज्य और केंद्र की सभी एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

2024 के लिए  पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है। 2019 में ये आंकड़ा 46.5 करोड़ था। 47.1 करोड़ महिलाएं इस साल आम चुनावों में हिस्सा लेंगी। साल 2019 में 43.1 करोड़ महिला मतदाता थीं। 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

चुनाव आयोग ने एक खास प्रबंध भी किया है। 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें. बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "...85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा... इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं..."

Web Title: Lok Sabha Election 2024 Total number of voters increased by 6 percent compared to 2019

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे