लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: जयंत चौधरी ने किया ऐलान, एनडीए में शामिल होगी आरएलडी

By आकाश चौरसिया | Updated: February 12, 2024 17:29 IST

सीएम नीतीश कुमार के बाद 'इंडिया' गठबंधन को एक बार फिर झटका लगा है। इस बार खबर उत्तर प्रदेश से है, जहां पश्चिमी क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखने वाली पार्टी आरएलडी और उनके नेता जयंत चौधरी ने कहा कि वो एनडीए गठबंधन में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी ने बताया कि वो एनडीए गठबंधन में शामिल होने जा रहे हैंलोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब जो भी समझौता होगा, उसे लेकर स्थिति स्पष्ट होनी बाकीसीएम नीतीश कुमार के बाद जयंत चौधरी ने भी 'इंडिया' गठबंधन का छोड़ा साथ

Lok Sabha Election 2024: आरएलडी प्रमुख और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार के बाद 'इंडिया' गठबंधन को एक बार फिर झटका लगा है। इस बार खबर उत्तर प्रदेश से है, जहां पश्चिमी क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखने वाली पार्टी आरएलडी और उनके नेता की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। 

ऐसी बातें पिछली कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही थी कि आरएलडी एनडीए का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन, अब तक इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था। परंतु आज उन सभी बातों पर मुहर लगाते हुए जयंत चौधरी ने इसके बारे में मीडिया से साफ कर दिया कि वो आगे एनडीए का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही वो लोकसभा चुनाव भी एनडीए गठबंधन के साथ लड़ेंगे। 

सूत्रों की मानें तो भाजपा और आरएलडी के बीच जो साझा समझौता हुआ है, उसके तहत लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से 3 सीट देना का प्रस्ताव था, 2 विधान परिषद की सीटें, एक पद केंद्र सरकार में और साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार में भागीदारी की बात सामने आई थी। लेकिन, सीट शेयरिंग की बातों पर आधिकारिक रूप से किसी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

जयंत चौधरी ने घोषणा कर क्या कहा एनडीए में शामिल होने पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, "मैंने अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यह फैसला लिया। इस फैसले के पीछे कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी। हमें थोड़े समय में ही यह फैसला लेना पड़ा। हम लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं।"

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न हाल में सांसद जयंत चौधरी के दादा, किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद से ही कहीं न कहीं कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्द ही आरएलडी एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती है। इस बात को लेकर भी सूत्र अपनी-अपनी तरह से पुख्ता कर रहे थे कि ये भी उसी समझौता का एक हिस्सा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजयंत चौधरीसमाजवादी पार्टीकांग्रेसदिल्लीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह