Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में जीत हासिल करना नहीं है आसान, इन उम्मीदवारों के बीच है काटे की टक्कर, जानें यहां

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2024 15:23 IST2024-04-12T15:23:13+5:302024-04-12T15:23:24+5:30

UP Lok Sabha Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष मार्च में सहारनपुर संसदीय क्षेत्र के लिए लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

Lok Sabha Election 2024 It is not easy to win in Saharanpur there is a tough competition between these candidates know here | Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में जीत हासिल करना नहीं है आसान, इन उम्मीदवारों के बीच है काटे की टक्कर, जानें यहां

Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में जीत हासिल करना नहीं है आसान, इन उम्मीदवारों के बीच है काटे की टक्कर, जानें यहां

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हॉट सीट है जिस पर सभी पार्टियां जीत दर्ज कराना चाहती हैं। नक्काशीदार लड़कियों के व्यापार के लिए मशहूर सहारनपुर में इन दिनों सियासी माहौल काफी गर्म है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण में होने वाले मतदान में सहारनपुर भी एक क्षेत्र है। जहां इस समय वोटरों को लुभाने के लिए पार्टियां प्रचार कर रही है। त्रिकोणीय समीकरण के बीच कांग्रेस, बसपा और बीजेपी अपनी-अपनी जीत के लिए चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। 

सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीख 19 अप्रैल है। चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएगे। 

सहारनपुर के उम्मीदवार 

राघव लखनपाल- भाजपा
इमरान मसूद- कांग्रेस
माजिद अली- बसपा

सहारनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल को मैदान में उतारा है। लखनपाल 2014 में इसी सीट से सांसद रह चुके हैं। बसपा ने माजिद अली को टिकट दिया है। वहीं, इंडिय गठबंधन वाले गुट से कांग्रेस ने इमरान मसूद पर दांव खेला है। बसपा और कांग्रेस ने मुस्लिम प्रत्याक्षी उतार कर लड़ाई दिलचस्प कर दी है।

सहारनपुर में इमरान मसूद की एंट्री ने सियासी रण में धर्म को बीच में ला दिया है। मसूद के रुख में बदलाव उल्लेखनीय है. 2014 में, उन्होंने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अपनी विवादास्पद "बोटी-बोटी" टिप्पणी के लिए कुख्याति प्राप्त की। हालाँकि, मसूद अब "राम धुन" का जाप कर रहे हैं क्योंकि वह इस बार कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवार के रूप में सहारनपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए एक और प्रयास कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के हाजी फजलुर रहमान विजयी उम्मीदवार रहे, उन्हें 514139 वोट मिले, जबकि भाजपा के राघव लखनपाल के पक्ष में 491722 वोट पड़े। राघव लखनपाल 22417 वोटों से हारे।

2014 में भाजपा के राघव लखनपाल सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से विजयी उम्मीदवार थे, उन्हें 472999 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के इमरान मसूद के पक्ष में 407909 वोट पड़े थे। 2014 में सहारनपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 1608833 पंजीकृत मतदाता थे। 2019 में पश्चिमी यूपी की 14 लोकसभा सीटों में से सात सीटें हारने के बाद बीजेपी अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Web Title: Lok Sabha Election 2024 It is not easy to win in Saharanpur there is a tough competition between these candidates know here