लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: बेटे के लिए बाप और मां के लिए बेटी प्रचार में जुटी हैं कश्मीर में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 15, 2024 13:26 IST

Lok Sabha Election 2024: पूर्व मुख्‍यमंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री के तौर पर राजनीतिक सफर पूरा करने वाले उमर अब्‍दुल्‍ला इस बार बारामुल्‍ला सीट से मैदान में हैं। उन्‍होंने श्रीनगर संसदीय क्षेत्र को इस बार छोड़ दिया है जो हमेशा से अब्‍दुल्‍ला परिवार की बपौती समझा जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देकश्‍मीर का चुनावी परिदृश्य इस बार एक अलग नजारा भी दिखा रहा एक बाप अपने बेटे की जीत के लिए प्रचार मैदान में हैतो दूसरी ओर एक बेटी भी प्रचार मैदान में उतर चुकी है

Lok Sabha Election 2024: कश्‍मीर का चुनावी परिदृश्य इस बार एक अलग नजारा भी दिखा रहा है। अगर एक बाप अपने बेटे की जीत के लिए प्रचार मैदान में है, तो दूसरी ओर एक बेटी भी प्रचार मैदान में उतर चुकी है। हालांकि यह बात अलग है कि दोनों के संसदीय क्षेत्र अलग अलग हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री और पूर्व सांसद डा फारूक अब्‍दुल्‍ला इस बार खुद चुनाव मैदान में नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि उन्‍होंने राजनीति से सन्‍यास ले लिया हो बल्कि पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे जल्‍द होने वाले विधानसभा चुनावों के किस्‍मत आजमाते हुए खुद को मुख्‍यमंत्री पद के लिए पेश करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने बेटे उमर अब्‍दुल्‍ला के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

पूर्व मुख्‍यमंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री के तौर पर राजनीतिक सफर पूरा करने वाले उमर अब्‍दुल्‍ला इस बार बारामुल्‍ला सीट से मैदान में हैं। उन्‍होंने श्रीनगर संसदीय क्षेत्र को इस बार छोड़ दिया है जो हमेशा से अब्‍दुल्‍ला परिवार की बपौती समझा जाता था। उन्‍हें उम्‍मीद है कि उनके अब्‍बाजान डा फारूक अब्‍दुल्‍ला उनके लिए वोट जरूर बटोर लेंगें।

इसी तरह से पीडीपी उम्मीदवार और अपनी मां महबूबा मुफती के पक्ष में उतरीं इल्तिजा ने कहा कि वह यहां लोगों के बीच महबूबा मुफ्ती की बेटी के रूप में नहीं बल्कि पार्टी की एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में आई हूं। महबूबा मुफ्ती को उन्होंने राजोरी-अनंतनाग के लोगों के लिए सही विकल्प के रूप में स्थापित किया। इल्तिजा ने कहा कि वह लोगों के मुद्दों को उठाएंगी क्योंकि हम जानते हैं कि 2019 से जम्मू-कश्मीर में क्या हो रहा है।

इल्तिजा मुफ्ती ने भाजपा की राजनीतिक चालों पर कहा कि अब वह अपने प्रतिनिधियों पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कश्मीर घाटी में उम्मीदवार उतारने में भाजपा की अनिच्छा की ओर इशारा करते हुए स्थानीय समर्थन जुटाने में आत्मविश्वास की कमी का संकेत दिया। इल्तिजा मुफ्ती ने जनता की चिंताओं को समझने की महबूबा मुफ्ती की क्षमता को रेखांकित किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Jammuजम्मू कश्मीरSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह