लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने मुस्लिम लीग वाले बयान पर पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा- "उनका तो पुराना रिश्ता है..."

By अंजली चौहान | Updated: April 10, 2024 10:47 IST

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया।

Open in App

मिर्जापुर: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र  पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसते हुए उसे मुस्लिम लीग का घोषणापत्र बताया। इस बयान के सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी को घेरते हुए करारा जवाब दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "मोदी जी का मुस्लिम लीग से पुराना रिश्ता होता तो तुम लोग उन्हें अपना अब्बा मान कर सलाम कर रहे होते।"

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कैसे 1940 के दशक में बीजेपी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन करके बंगाल, सिंध में अपनी सरकारें बनाईं। 

दरअसल, मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने यह बयान दिया। और बीजेपी का मुस्लिम लीग से पुराना नाता होने का दावा किया। 

उन्होंने कहा, "मोदी-शाह के वैचारिक पूर्वजों ने 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आह्वान का विरोध किया था।"

प्रमोद तिवारी ने आगे कहा कि जब बीजेपी चुनाव हारने लगती हैं तो उन्हें हिंदू और मुसलमान याद आने लगते हैं लेकिन उन्हें इतिहास भी याद रखना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने पीलीभीत में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति अपना रही है और पार्टी का घोषणापत्र मुस्लिम लीग के घोषणापत्र जैसा लगता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले