लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः महिलाओं को सियासी अवसर देने की बात महज दिखावटी है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 31, 2019 23:26 IST

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सियासी दल सीट खोने के डर से महिला उम्मीदवारों को अवसर नहीं देते हैं. ज्योति खंडेलवाल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं

Open in App
ठळक मुद्देज्योति मिर्धा पिछली बार भी लोकसभा चुनाव लड़ी थी और मोदी लहर के बावजूद करीब 75 हजार वोटों से ही हार गई थी, लिहाजा इस बार कांग्रेस ने जीत के भरोसे के साथ उन्हें उम्मीदवार बनाया है.बीजेपी ने दौसा सीट 50 हजार से भी कम वोटों के अंतर से जीती थी, इसलिए कांग्रेस, सविता मीणा की जीत को लेकर आशान्वित है.

महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त सम्मान और अवसर मिलना चाहिए, यह बात बार-बार सैद्धान्तिक तौर पर तो दोहराई जाती है, लेकिन प्रायोगिक धरातल पर यह केवल दिखावटी है. राजस्थान में बीजेपी ने जो पहली सूची जारी की, उसमें एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है, अलबत्ता अपर्याप्त ही सही, कांग्रेस की पहली सूची में तीन महिला उम्मीदवार जरूर हैं. 

कांग्रेस ने पहली सूची में दौसा से सविता मीणा, जयपुर से ज्योति खंडेलवाल और नागौर से ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है. 

ज्योति मिर्धा पिछली बार भी लोकसभा चुनाव लड़ी थी और मोदी लहर के बावजूद करीब 75 हजार वोटों से ही हार गई थी, लिहाजा इस बार कांग्रेस ने जीत के भरोसे के साथ उन्हें उम्मीदवार बनाया है.

ज्योति खंडेलवाल वैसे तो पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, परन्तु लोस चुनाव जैसा ही जयपुर महापौर का चुनाव वे पहले लड़ कर जीत चुकी हैं. हालांकि, उनके सामने तगड़ी चुनौती इसलिए है कि बीजेपी ने पिछली बार यह लोस सीट 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीती थी. यह बात अलग है कि ताजा विस चुनाव में इस लोस क्षेत्र की आठ में से पांच विस सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है. 

पिछली बार बीजेपी ने दौसा सीट 50 हजार से भी कम वोटों के अंतर से जीती थी, इसलिए कांग्रेस, सविता मीणा की जीत को लेकर आशान्वित है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सियासी दल सीट खोने के डर से महिला उम्मीदवारों को अवसर नहीं देते हैं. महिलाओं को उनका हक केवल उसी स्थिति में मिल सकता है, जब कुछ सीटें केवल महिलाओं के लिए ही सुरक्षित की जाएं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानअशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया