लाइव न्यूज़ :

शिवसेना और बीजेपी के बीच कुछ मतभेद थे पर अब सब ठीक हो गया है: उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: March 30, 2019 17:13 IST

Open in App

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि बीजेपी और उनकी पार्टी के बीच मतभेद थे लेकिन अब वे हल हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के लक्ष्य एक हैं और उनकी विचारधार एवं दिल एक साथ जुड़े हैं। ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो उनकी बराबरी कर सके।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। ठाकरे के अलावा, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह , नितिन गडकरी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान भी मंच पर मौजूद थे। ठाकरे ने कहा कि वह यहां शाह को शुभकामनाएं देने के लिए रैली में शामिल हुए हैं।

ठाकरे ने कहा,  'इस पर कई लोग सवाल करेंगे कि मैं यहां क्यों हूं...कई लोग खुश हैं कि मैं यहा हूं लेकिन कुछ लोगों को इससे तकलीफ जरूर होगी। कई लोग इस बात की खुशी मना रहे थे कि एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियां आपस में लड़ रही हैं। हमारे बीच कुछ मनमुटाव और मतभिन्नता थी। लेकिन जब अमित शाह मेरे घर आए और हमने बैठकर बातचीत की, सब हल हो गया।' 

ठाकरे ने कहा, 'हमारे समान लक्ष्य हैं। हमारी विचारधारा और दिल एक साथ बंधे है। हम एकसाथ इसलिए आए हैं क्योंकि ‘हिन्दुत्व’ ही है जो हमें बांधता है।' 

ठाकरे ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में भाजपा और शिवसेना के बीच जो हुआ वह अब इतिहास है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इन पिछले पांच वर्ष से पहले भी हमारा 25 साल का इतिहास है। आज हमारी सोच एक है, हमारी विचारधारा एक है और हमारा नेता भी एक है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिव सेनाउद्धव ठाकरेअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह