Lok Sabha Election 2019 Live: बीजेपी-एनडीए संसदीय बैठक के बाद राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे मोदी
LIVE
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2019 20:37 IST2019-05-25T07:02:22+5:302019-05-25T20:37:24+5:30

Lok Sabha Election 2019 Live: बीजेपी-एनडीए संसदीय बैठक के बाद राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे मोदी
Lok Sabha Election 2019 Results: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया । राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री से नयी सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया है।लोकमत न्यूज़ पर आप राजनीति से जुड़ी हर अहम ख़बर की अपडेट पा सकते हैं-
LIVE
25 May, 19 : 06:53 PM
पीएम मोदी ने कहा कि सेंट्रल हॉल की आज ये घटना असामान्य घटना है. हम आज नए भारत के हमारे संकल्प को एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के लिए एक नई यात्रा को यहां से आगे बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हॉल की आज ये घटना असामान्य घटना है. हम आज नए भारत के हमारे संकल्प को एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के लिए एक नई यात्रा को यहां से आगे बढ़ाने वाले हैं.
25 May, 19 : 06:42 PM
Delhi: Narendra Modi bows before the constitution before starting his address at the NDA parliamentary meeting. pic.twitter.com/es3Moi0A7L
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 06:10 PM
Narendra Modi elected as the leader of the BJP Parliamentary Party. pic.twitter.com/ugf7jJ5u7C
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 05:56 PM
Narendra Modi elected as the leader of the BJP Parliamentary Party. pic.twitter.com/ugf7jJ5u7C
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 05:15 PM
बीजेपी संसदीय दल में शामिल होने पहुंचे सनी देओल
Delhi: Actor-turned-politician and newly elected BJP MP, Sunny Deol, arrives for the NDA Parliamentary Board meeting. pic.twitter.com/S9m7TYwquD
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 03:30 PM
CWC की बैठक के बाद अंबिका सोनी बाहर निकलीं। पत्रकारों के सवाल पर कहा- हमें कुछ भी बोलने की इजाजत नहीं है, आप अंदर जाकर बात कीजिए।....देखें वीडियो...
#WATCH Ambika Soni, Congress on whether party president Rahul Gandhi's leadership was questioned at the CWC meeting says, "Not at all." pic.twitter.com/xLzYGauvpg
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 03:14 PM
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एनडीएम की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। यह बैठक आज है।
Shiv Sena chief Uddhav Thackeray arrive in Delhi for NDA meeting, to be held today. pic.twitter.com/5s0Gd4MPuG
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 03:08 PM
CWC की बैठक खत्म। प्रियंका गांधी, राहुल, सोनिया गांधी समेत तमाम नेता बैठक से निकले।
Delhi: Congress President Rahul Gandhi, General Secretary Priyanka Gandhi Vadra, UPA chairperson Sonia Gandhi and other party leaders leave after the CWC meeting concludes. pic.twitter.com/jrN25Ac5Co
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 01:06 PM
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश की खबरों को खारीज किया, CWC की बैठक जारी
Congress’ Randeep Singh Surjewala clarifies reports of Congress President offering his resignation are incorrect. CWC meeting going on. pic.twitter.com/wszSULWPe0
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 12:37 PM
सूत्र: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने CWC बैठक में अपना इस्तीफा सौंपने की पेशकश की। हालांकि, समिति ने इसे स्वीकर नहीं किया।
Sources: Congress President Rahul Gandhi offers his resignation at CWC, but it has not been accepted by the Committee. pic.twitter.com/Imw1m4ypbQ
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 11:25 AM
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, पी चिंदबरम, शील दीक्षित समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद।
Delhi: More visuals from Congress Working Committee(CWC) meeting at party office pic.twitter.com/0yiA3eOx1i
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 11:04 AM
CWC की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सोनिया गांधी, पी चिंदबरम, गुलाम नबी आजाद सहित कई बड़े नेता पहुंचे
Delhi: Senior Congress leaders Ghulam Nabi Azad, Mallikarjun Kharge and Punjab CM Captain Amarinder Singh arrive for Congress Working Committee (CWC) meeting. pic.twitter.com/uNzSEVCY73
— ANI (@ANI) May 25, 2019
Delhi: UPA Chairperson Sonia Gandhi arrives for Congress Working Committee (CWC) meeting. pic.twitter.com/aJ5CbKKWSb
— ANI (@ANI) May 25, 2019
Delhi: Senior Congress leaders P. Chidambaram and Siddaramaiah arrive for Congress Working Committee (CWC) meeting. pic.twitter.com/cPbyGhzfQ4
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 10:46 AM
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'कल शाम मां का आशीर्वाद लेने गुजरात जाऊंगा। इसके बाद अगली सुबह मैं लोगों का धन्यवाद करने के लिए काशी में रहूंगा।'
Will be going to Gujarat tomorrow evening, to seek blessings of my Mother. Day after tomorrow morning, I will be in Kashi to thank the people of this great land for reposing their faith in me.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 25, 2019
25 May, 19 : 10:46 AM
दिल्ली: कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, पीएल पुनिया और मोतीलाल वोरा कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की आज होने वाली बैठक के लिए पहुंचे।
Delhi: Congress leaders RPN Singh, PL Punia and Motilal Vora arrive for Congress Working Committee (CWC) meeting. pic.twitter.com/2FeyRAVXtz
— ANI (@ANI) May 25, 2019
25 May, 19 : 07:05 AM
राजग की बैठक आज, नरेन्द्र मोदी को चुना जाएगा नेता
भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसदों की आज बैठक होने जा रही है जिसमें वे औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुनेंगे । इसके साथ ही सरकार के गठन की दिशा में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा । भाजपा सूत्रों ने बताया कि यह बैठक संसद के केंद्रीय कक्ष में शाम 5 बजे होगी ।
इससे पहले उनकी भाजपा सांसदों के साथ बैठक होगी । समझा जाता है कि मोदी सांसदों को संबोधित भी कर सकते हैं । नरेन्द्र मोदी को पहले ही राजग का नेता घोषित किया जा चुका है, ऐसे में इस बैठक को एक तरह से औपचारिकता माना जा रहा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 303 सीटें जीत चुकी है और राजग गठगबंधन को 350 सीटें हासिल हुई है ।
25 May, 19 : 07:03 AM
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज
लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की आज बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। यह जानकारी उस वक्त आई है कि जब पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।