लाइव न्यूज़ :

सुमित्रा महाजन ने पेश किया प्रस्ताव, इन्दौर से लोकसभा चुनाव लड़ें पीएम मोदी

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 26, 2019 22:22 IST

बीजेपी पार्टी नेतृत्व इन्दौर से किसी नए चेहरे को मैदान में उतराना चाहता है. जबकि पिछले 30 सालों से इस सीट से सुमित्रा महाजन चुनाव जीतती आ रही है

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 30 सालों से इंदौर सीट से सुमित्रा महाजन चुनाव जीतती आ रही हैं।कोर कमेटी ने इस प्रस्ताव को दिल्ली भेज दिया है।

लोकसभा अध्यक्ष और आठ बार से लगातार इन्दौर की सांसद सुमित्रा महाजन ने इन्दौर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव लड़वाए जाने का प्रस्ताव दिया है. यह प्रस्ताव उन्होनें मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक में दिया है. कोर कमेटी ने इस प्रस्ताव को दिल्ली भेज दिया है.

गौरतलब है कि यह कयास लगाया जा रहा है कि इस बार पार्टी नेतृत्व इन्दौर से किसी नए चेहरे को मैदान में उतराना चाहता है. जबकि पिछले 30 सालों से इस सीट से सुमित्रा महाजन चुनाव जीतती आ रही है.  भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश के कुछ मौजूदा संसादों को फिर से उम्मीदवार बनाया है लेकिन इन्दौर सहित कई सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा रोक रखी है.

यह कहा जा रहा है कि इस बार इन्दौर से नेतृत्व किसी नए चेहरे को चुनाव में खड़ा करना चाहता है. हांलाकि इस तरह के संकेत अभी पार्टी नेतृत्व ने नहीं दिया है. इस बीच मंगलवार को भाजपा के सम्भागीय कार्यलय में इन्दौर चुनाव कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें कोर कमेटी के सदस्यों सहित मौजूदा संसाद सुमित्रा महाजन भी पहुंची थी. उन्होनें कमेटी के सामने प्रस्ताव रखा कि इन्दौर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव लड़वाना चाहिए. उनके इस प्रस्ताव को सर्वसहमति से स्वीकार कर कोर कमेटी ने दिल्ली भेज दिया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया