लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सवाल उठने पर अखिलेश ने मुलायम को बनाया स्टार प्रचारक

By भाषा | Updated: March 25, 2019 08:03 IST

सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा शनिवार को जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की पहली सूची में मुलायम का नाम नहीं था.

Open in App
ठळक मुद्दे आजमगढ़ सीट से मौजूदा सांसद मुलायम को सपा ने इस बार मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है. पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए घोषित 40—40 स्टार प्रचारकों की सूची में ज्यादातर नाम समान हैं.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं होने से सवालों में घिरी सपा ने रविवार शाम को जारी संशोधित फेहरिस्त में उनका नाम शामिल कर लिया. दरअसल, सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा शनिवार को जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की पहली सूची में मुलायम का नाम नहीं था. इस पर मुलायम के भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि सपा में मुलायम सिंह यादव की उपेक्षा हो रही है.

इस बीच, शाम को सपा ने पहले चरण की संशोधित सूची और दूसरे चरण के चुनाव के लिए भी स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त जारी की. दोनों में ही मुलायम का नाम सबसे ऊपर रखा गया है. सपा इस बार बसपा से गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है और मुलायम ने इसका खुला विरोध किया था. आजमगढ़ सीट से मौजूदा सांसद मुलायम को सपा ने इस बार मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है. पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए घोषित 40—40 स्टार प्रचारकों की सूची में ज्यादातर नाम समान हैं.

इनमें प्रमुख लोगों में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री आजम खान, सांसद जया बच्चन और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव प्रमुख हैं. इनके अलावा पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, जावेद अली खान, विशंभर प्रसाद निषाद, सुरेंद्र नगर, तेजप्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मौलाना यासीन अली उस्मानी, विधायक मनोज पारस, महबूब अली, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के अलावा कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी