लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: शरद पवार करेंगे आप और कांग्रेस के बीच दिल्ली में मध्यस्थता, गठबंधन को लेकर सक्रियता हुई तेज

By विकास कुमार | Updated: March 19, 2019 13:44 IST

शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने पार्टी के एक आंतरिक सर्वे के हवाले से लिखा था कि आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने के बाद कांग्रेस की राजनीतिक हितों को दिल्ली में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Open in App
ठळक मुद्दे2014 चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में सभी 7 सीटें जीती थी.शरद पवार और अरविन्द केजरीवाल के बीच राजनीतिक संबंध अच्छे माने जाते हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खुद एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार अब सक्रिय हो गए हैं. 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि शरद पवार दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा सकते हैं. दिल्ली में सीएम अरविन्द केजरीवाल और शरद पवार के बीच राजनीतिक संबंध अच्छे माने जाते हैं.

 पिछले दिनों ही ख़बर आई थी कि शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने पार्टी के एक आंतरिक सर्वे के हवाले से लिखा था कि आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने के बाद कांग्रेस की राजनीतिक हितों को दिल्ली में नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

आम आदमी पार्टी पिछले कुछ समय से कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर लालायित दिख रही है लेकिन कांग्रेस की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी. खुद अरविन्द केजरीवाल ने इसके बाद कांग्रेस को अहंकारी बताते हुए निशाना साधा था. और कहा था कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त करने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है. 

 

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे में यह बात सामने आई है कि अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता है तो बीजेपी 4 सीटों पर ही जीत पाएगी. यदि गठबंधन नहीं हुआ तो बीजेपी दिल्ली में 2014 की तरह क्लीन स्वीप कर जाएगी. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीशीला दीक्षितशरद पवारराहुल गांधीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह