लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनाव: समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मुलायम सिंह मैनपुरी से लड़ेंगे चुनाव

By विनीत कुमार | Updated: March 8, 2019 12:05 IST

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवारों की यह लिस्ट कांग्रेस के गुरुवार को अपनी पहली लिस्ट जारी करने के बाद आई है।

Open in App
ठळक मुद्देलोक सभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट मुलायम सिंह यादव लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने गुरुवार को किया था 11 उम्मीदवारों का ऐलान

लोक सभा चुनाव-2019 के मद्देनदर समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में अपने पहले 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक मुलायम सिंह यादव इस बार भी चुनाव लड़ेंगे। वह मैनपुरी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में अपना भाग्या आजमाएंगे। इसके अलावा धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव को भी टिकट दिया गया है।

जारी लिस्ट के अनुसार धर्मेंद्र यादव बदायूं और राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय फिरोजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही कमलेश कठेरिया को इटावा, भाईलाल कोल को रॉबर्ट्सगंज और शब्बीर वाल्मीकि को बहराइच से टिकट दिय़ा गया है।

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवारों की यह लिस्ट कांग्रेस के गुरुवार को अपनी पहली लिस्ट जारी करने के बाद आई है। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही 11 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके तहत सोनिया गांधी रायबरेली से जबकि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, कांग्रेस की इस लिस्ट में प्रियंका गांधी का नाम शामिल नहीं था।

बता दें कि यूपी में लोक सभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन किया है। दोनों ने 78 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है जबकि दो सीट (रायबरेली और अमेठी) इन पार्टियों ने कांग्रेस के लिए छोड़ा था। 

यूपी में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में पहले कांग्रेस के भी शामिल होने की बात कही जा रही थी लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि, समाजवादी पार्टी बार-बार कहती रही है कि वह कांग्रेस भी सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा है और राज्य में पूरा विपक्ष एक साथ है।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीकांग्रेसमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं