लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद से बदला प्रत्याशी , नासिर कुरेशी की जगह इनको मिला टिकट 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2019 17:01 IST

उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 3 सीटों पर चौधरी अजित सिंह की पार्टी आरएलडी को दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर भी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ और आजम खान रामपुर से चुनाव लड़ेंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। 28 मार्च को समाजवादी पार्टी ने पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिसमें मुरादाबाद से नासिर कुरेशी को उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन अब मुरादाबाद से  नासिर कुरेशी  की जगह डॉक्टर एसटी हसन को उम्मीदवार बनाया गया है। 

समाजवादी पार्टी के अधिकारिक पेज से इस बात की घोषणा की गई है। इससे पहले पार्टी के पेज से ट्वीट करके ये जानकारी दी गई थी कि हाजी नासिर कुरेशी ने अखिलेश यादव के कहने पर पार्टी के निर्णय से सहमत होते हुए मुरादाबाद लोक सभा क्षेत्र से अपना नामांकन वापस ले लिया है। उनका यह कदम स्वागतयोग है।

28 मार्च को समाजवादी पार्टी ने पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। जिसमें नासिर कुरैशी मुरादाबाद से, भागवत सरन गंगवार बरेली से, पूजा पाल उन्‍नाव से श्‍याम सुंदर यादव झांसी से और नथुनी प्रसाद कुशवाहा कुशीनगर से टिकट दिया गया था। इसमें से सिर्फ अभी तक नासिर कुरैशी ने नामांकन वापस लिया है। 

सपा-बसपा में  38 और  37 सीटों का समीकरण

उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 3 सीटों पर चौधरी अजित सिंह की पार्टी आरएलडी को दी गई है। इसके अलावा अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने की घोषणा की है।

समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर भी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने  40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ और आजम खान रामपुर से चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनावमुरादाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया