लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2019: शुरुआती रुझान में एनडीए को बढ़त, वायनाड से राहुल गांधी आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 09:19 IST

Lok Sabha Chunav: लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 542 सीटों के लिए मतदान हुए हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे से सभी सीटों के लिए हुए मतदान की मतगणना शुरू हो जाएगी। Exit Polls में दावा किया गया है कि बीजेपी नीत एनडीए को बहुमत मिल सकता है। वहीं कांग्रेस नीत यूपीए की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। लोकमत न्यूज़ पर आप मतगणना से जुड़ी हर अहम ख़बर की अपडेट पा सकते हैं-

Open in App

Lok Sabha Election Results 2019:लोकसभा चुनाव-2019 की वोटिंग के बाद आज नतीजों का दिन है। देश भर में 542 सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच वोटिंग हुई। आज आने वाले नतीजे साफ कर देंगे कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। एग्जिट पोल के बाद एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद सबसे ज्यादा लगाई जा रही है लेकिन विपक्ष ने भी तेवर ढिले नहीं किये हैं।

चुनाव खत्म होने के बाद तमाम विपक्षी पार्टियों की मुलाकात की भी खबरें आती रही हैं। जाहिर है, कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों की उम्मीद भी कायम है। बात नतीजों की करें तो नजर पश्चिम बंगाल पर भी होगी जहां वोटिंग के दौरान सबसे ज्यादा राजनीतिक हिंसा की खबरें आई थी। 

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव- 2019 के मतदान

इस बार चुनाव 7 चरणों में हुए। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को वोट डाले गए तो वहीं, 19 मई को आखिरी चरण की वोटिंग हुई। पहले चरण में 91, दूसरे में 97, तीसरे में 117, चौथे में 71, पांचवें में 51 और छठे-सातवें में 59-59 सीटों पर मतदान हुए।

23 May, 19 09:11 AM

376 सीटों के रूझान: 234 सीटों पर एनडीए आगे, यूपीए 81 पर आगे, 61 पर अन्य

23 May, 19 08:55 AM

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो आगे

23 May, 19 08:53 AM

बिहार के बेगूसराय में कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह आगे हैं....

23 May, 19 08:51 AM

चुनाव आयोग के आकड़ों के अमुसार बीजेपी 9 सीटों पर आगे, कांग्रेस 3 पर आगे, जेडीएस-1 सीट पर आगे। वहीं, मिजो नेशनल फ्रंट 1 सीट पर आगे। इसके अलाना एनसीपी-1, शिवसेना-1 सीट पर आगे

23 May, 19 08:50 AM

लोकसभा चुनाव: 243 सीटों के रूझान- 160 पर एनडीए, 59 पर यूपीए और 24 पर अन्य आगे

23 May, 19 08:37 AM

एबीपी न्यूज की ओर आ रहे शुरुआती रुझानों के मुताबिक, यूपी की अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। यहां उनका सामना बीजेपी की स्मृति ईरानी से है।

23 May, 19 08:34 AM

चंडीगढ़ में काउंटिंग जारी। यहां कांग्रेस के पवन बंसल, बीजेपी की किरण खेर और आप के हरमोहन धवन के बीच मुकाबला है।  

23 May, 19 08:30 AM

103 सीटों के रूझान आये सामने, 64 सीटों पर एनडीए, 24 सीटों पर यूपीए, 15 पर अन्य आगे 

23 May, 19 08:23 AM

केरल के वायनाड से राहुल गांधी आगे, वहीं, पंजाब में आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी पीछे

23 May, 19 08:22 AM

जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आगे। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस की कृष्णा पुनिया से है।

23 May, 19 08:18 AM

लोकसभा चुनाव: शुरुआती रूझान में 30 सीटों पर एनडीए, 9 पर यूपीए आगे, 3 पर अन्य आगे

23 May, 19 08:18 AM

लोकसभा चुनाव: 30 सीटों पर एनडीए, 9 पर यूपीए और 3 पर अन्य आगे

23 May, 19 08:13 AM

शुरुआती रूझान में एनडीए को 24 सीटों पर बढ़त, 2 सीट पर यूपीए आगे....

23 May, 19 08:10 AM

बेंगलुरू: माउंट कार्मेल कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर काउंटिंग शुरू... 

23 May, 19 08:08 AM

रूझान आने शुरू, अभी शुरुआती रूझान के अनुसार 15 सीटों पर एनडीए आगे, 2 सीटों पर यूपीए आगे है।

23 May, 19 08:05 AM

लोकसभा चुनाव-2019: रूझान आने शुरू, 9 सीटों पर एनडीए आगे

23 May, 19 07:58 AM

थोड़ी देर में 8 बजे से मतगणना शुरू होगी....सभी तैयारियां पूरी। उत्तराखंड के देहरादून के कुछ दृश्य 

23 May, 19 07:09 AM

बीजेपी उम्मीदवार उमेश जाधव का दावा- कर्नाटक की राज्य सरकार गिर जाएगी और बीजेपी सरकार बनाएगी

कलबुर्गी से बीजेपी उम्मीदवार  उमेश जाधव ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं अपनी सीट जीतने वाला हूं।  इसके एक-दो दिन बाद यहां (कर्नाटक) की राज्य सरकार  गिर जाएगी और बीजेपी सरकार बनाएगी। 

23 May, 19 07:06 AM

जेडीएस उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी चामुंडेश्वरली मंदिर में पूजा करने पहुंचे

कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से जेडीएस उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी ने नतीजों से पहले मैसूर के चामुंडेश्वरली मंदिर में पूजा करने पहुंचे। 

23 May, 19 07:05 AM

राजशेखरन का दावा- मुझे पूरा भरोसा है कि मैं यह चुनाव जीतने वाला हूं

तिरुवनंतपुरम से बीजेपी उम्मीदवार राजशेखरन ने कहा है कि मुझे लगता है कि राज्य के विकास के लिए, लोगों की भलाई के लिए, केरल को भी केंद्र की एनडीए सरकार के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अब केरल मुख्यधारा में आ रहा है, मुझे पूरा भरोसा है कि मैं यह चुनाव जीतने वाला हूं। 

23 May, 19 07:04 AM

चुनाव हमे ही जीतेंगे: बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या

साउथ बेंगलुरु से बीजेपी के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने मंदिर में जाकर आज पूजा की है। उन्होंने भरोसा जताया है कि बीजेपी ही जीतेगी। 

23 May, 19 06:52 AM

कुमार विश्वास ने मतगणना वाले दिन याद किए अटलजी के स्वर्णिम शब्द

आप के पूर्व नेता और  कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर पर लिखा है, 

'' भारत के मतदान पर्व का प्रकटीकरण मुबारक हो,लोकतंत्र के पुण्य पलों की पहली किरण मुबारक हो !संसदीय कीर्तिवर्धक अटलजी के स्वर्णिम शब्द दोहराइए😍“सत्ता का खेल तो चलेगा,सरकारे आएगी,जाएगी,पार्टियाँ बनेगी,बिगड़ेगी,मगर ये देश रहना चाहिए,इसका लोकतन्त्र अमर रहना चाहिए🇮🇳🙏”#Verdict2019''

23 May, 19 06:39 AM

कुम्मनम राजशेखरन ने मतगणना के दिन की शरुआत आश्रम में पूजा करके की

 

केरल: तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन, अय्यागुरु आश्रम में प्रार्थना करते दिखे। राजाशेखरन कांग्रेस के शशि थरूर और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार सी दिवाकरन के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। 

23 May, 19 06:34 AM

एग्जिट पोल में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत

19 मई को आए ज्यादातर एग्जिट पोल में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत का दावा किया गया है। हालांकि विपक्षी पार्टियों ने इन एग्जिट पोल के आंकड़ों को गलत बताया है। 

23 May, 19 06:29 AM

लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी आएंगे

लोकसभा के साथ-साथ आज देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी आने हैं। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश इन राज्यों में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के लिए भी चुनाव हुए थे। 

23 May, 19 06:26 AM

 9 बजे से पहले रुझान मिलने की संभावना

वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी। इसके बाद करीब 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की गिनती शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह 9 बजे से पहले रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे।

23 May, 19 06:24 AM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मतगणना स्थल के बाहर लोग जमा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मतगणना स्थल के बाहर लोग जमा , 8 बजे शुरू होगी वोटों गिनती 

23 May, 19 06:12 AM

करीब 18 लाख सेवा मतदाता

चुनाव आयोग के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात सेवा मतदाता की संख्या करीब 18 लाख है। इनमें केन्द्रीय पुलिस बल,  सशस्त्र बल, और राज्य पुलिस बल के जवान शामिल हैं। या वैसे लोग हैं, जो किसी काम से अपने देश के बाहर हैं।

23 May, 19 06:07 AM

अधिकारिक चुनाव नतीजों के लिए EC ने लॉन्च किया वोटर हेल्पलाइन ऐप

चुनाव आयोग ने चुनाव नतीजों की आपको पल-पल की जानकारी देने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। चुनाव आयोग ने मोबाइल ऐप वोटर हेल्पलाइन (Voter Helpline app)  लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए आप देशभर के रुझान को रियलटाइम में जान सकेंगे।  वोटर हेल्पलाइन ऐप ऐंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए है। ऐप को आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

23 May, 19 06:04 AM

देर तक होगी वोटों की गिनती 

लोकसभा चुनाव में इस बार ईवीएम के मतों का सत्यापन करने के लिए वीवीपीएटी की पर्चियों से मिलान किया जाएगा। जिसकी वजह से वोटों की गिनती होने में देरी हो सकती है। 

23 May, 19 06:00 AM

छत्तीसगढ़: स्ट्रांग रूम में सुरक्षा में तैनात जवान की मौत

स्ट्रांग रूम में सुरक्षा में तैनात जवान की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवान बी सतीश कुमार की मौत हार्ट अटैक से हुई है। ये जवान कोंडागांव जिले के पीजी कॉलेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम में तैनात था। 

23 May, 19 05:53 AM

हाइप्रोफाइल लोकसभा सीट यूपी की वाराणसी में चुनाव नतीजे आने में देरी होने की संभावना

देश की सबसे हाइप्रोफाइल लोकसभा सीट यूपी की वाराणसी में चुनाव नतीजे आने में देरी हो सकती है। वाराणसी लोकसभा सीट से कई उम्मीदवारों के चलते रिजल्ट में आने में देरी की संभावना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल