लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः जानिए कौन हैं राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कितनी है उनकी संपत्ति?  

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 8, 2019 17:40 IST

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पास युवा मामले और खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार है तथा वे सूचना और प्रसारण मंत्रालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री हैं। उनका जन्म 29 जनवरी, 1970 क राजस्थान के जैसलमेर में हुआ।

Open in App

लोकसभा चुनाव साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से चुनाव लड़ने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एक भारतीय निशानेबाज हैं। इस समय उनके पास युवा मामले और खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार है तथा वे सूचना और प्रसारण मंत्रालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री हैं। उनका जन्म 29 जनवरी, 1970 क राजस्थान के जैसलमेर में हुआ। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता का नाम लक्ष्‍मण सिंह राठौड़ और माता का नाम मंजू राठौड़ है। उन्होंने साल 1997 में गायत्री राठौड़ से शादी की। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। 

शैक्षिक योग्यता: बीए, इंस्‍ट्क्‍टर वैपन (एमएमजी, एजीएल, स्‍मॉल आर्म्‍स) ग्रेडिंग टैक्‍टिक्‍स (वाई ओ) कोर्स राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी और इनफन्‍ट्री स्‍कूल महूं से शिक्षा ग्रहण की।

संपत्तिः कुल संपत्ति 8 करोड़, 37 लाख, 34 हजार,  44 रुपये है।

लाइबिलिटीः 1 लाख, 17 हजार, 65 रुपये है। 

आपराधिक मामलाः उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

   

लोकसभा सीटः साल 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा।

जीतः राठौड़ ने कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉक्टर सीपी जोशी को 3 लाख, 32 हजार, 896 वोटों के अंतर से हराया। साथ ही साथ उन्हें 6 लाख, 32 हजार 930 वोट मिले।

मई 2014: सोलहवीं लोक सभा के लिए निर्वाचित

1 सितम्‍बर, 2014-9 नवम्‍बर 2014: सदस्‍य, रक्षा संबंधी स्‍थायी समिति

9 नवंबर, 2014: केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्रालय

3 सितम्‍बर, 2107: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), युवा मामले और खेल मंत्रालय और केन्द्रीय राज्य मंत्री सूचना और प्रसारण मंत्रालय।

विशेष रुचिः खेलकूद, समाज सेवा।

मनोरंजनः खेलकूद।

खेलकूद और क्लबः एथेंस ओलम्‍पिक (2004) में रजत पदक सहित डबल ट्रैप शूटिंग में 25 अंतराष्‍ट्रीय पदक, अर्जुन पुरस्‍कार और खेल रत्‍न पुरस्‍कार प्रदान किया गया, राष्‍ट्रमंडल खेल 2002 मैनचेस्‍टर में स्‍वर्ण पदक प्राप्‍त किया, राष्‍ट्र मंडल खेल 2006, मेलबर्न में एक स्‍वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया, एशियाई खेल, दोहा 2006 में रजत और कास्‍य पदक प्राप्त किया।

विदेश यात्राः भारतीय शूटिंग टीम के एक सदस्‍य के और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रतिनिधि और राज्‍य मंत्री के रूप में अनेक देशों की यात्रा की।

सम्मानः पद्म श्री और अति विशिष्‍ट सेवा पदक से सम्‍मानित किया गया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजवर्द्धन सिंह राठौड़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप