लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की बनी सरकार तो कर्ज नहीं लौटाने पर जेल नहीं जाएगा कोई किसान: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: April 23, 2019 15:17 IST

लोकसभा चुनाव 2019: आदिवासी बहुल डूंगरपुर के विख्यात बेणेश्वर धाम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘'हमने ऐतिहासिक निर्णय किया है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो कानून में बदलाव किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार की कई योजनाओं आलोचना की। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पांच साल से 15-20 सबसे अमीर लोगों की सरकार चलाने का आरोप लगया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो देश का कोई भी किसान सिर्फ कर्ज नहीं लौटाने की वजह से जेल नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पांच साल से 15-20 सबसे अमीर लोगों की सरकार चलाने और ‘'अनिल अंबानी जैसे चोरों के खातों में लाखों करोड़ रुपये'’ डालने का आरोप लगाया। 

आदिवासी बहुल डूंगरपुर के विख्यात बेणेश्वर धाम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘'हमने ऐतिहासिक निर्णय किया है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो कानून में बदलाव किया जाएगा।

अनिल अंबानी- मोदी पर लगाया फिर चोरी का आरोप

हिंदुस्तान का कोई भी किसान कर्जा नहीं लौटा पाने की वजह से जेल नहीं जाएगा।'’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगर आप चाहते हैं कि हिंदुस्तान के किसान जेल जाएं तो पहले आप उस चोर अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी व विजय माल्या को अंदर करिए। फिर हम हिंदुस्तान के किसानों की बात करेंगे। अगर आप उन्हें अंदर नहीं करेंगे तो हिंदुस्तान का कोई भी किसान कर्जा ना लौटाने की वजह से जेल नहीं जाएगा।'’ राहुल ने कहा कि देश के अनेक धनी लोग लाखों करोड़ रुपये नहीं चुका रहे लेकिन किसान अगर 20,000 रुपये नहीं चुकाता तो उसे सीधा जेल में डाल दिया जाता है । यह कहां का न्याय है? 

न्याय योजना को लेकर कही ये बात

न्याय योजना के वित्तपोषण पर उठाए जा रहे सवालों पर राहुल ने कहा, ‘‘पहली बार इतिहास में हिंदुस्तान की सरकार हिंदुस्तान के सबसे गरीब लोगों के बैंक खाते में पैसा डालेगी। क्यों डालेगी? यह मैं बताउंगा क्योंकि नरेंद्र मोदी ने सीधा अनिल अंबानी जैसे चोरों के बैंक खातों में लाखों करोड़ रुपये डाले हैं। मैं उनके बैंक खाते से, अनिल अंबानी के बैंक खाते से पैसा निकाल कर सीधा आपके खाते में डालने जा रहा हूं।'’ 

कांग्रेस हिंदुस्तान से मिटाएगी गरीबी

मोदी पर पांच साल में अपने एक भी वादे पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पिछले पांच साल से नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं और वह 15-20 सबसे अमीर लोगों की सरकार चला रहे हैं।'’ राहुल ने कहा, ‘‘उन्होंने पांच साल अन्याय किया। अब मैं पांच साल न्याय करने वाला हूं। नरेंद्र मोदी सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रही है। गरीबी को हिंदुस्तान से हम मिटाने वाले हैं।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल