लाइव न्यूज़ :

दो भारत बना रहे हैं PM मोदी, सत्ता में आई कांग्रेस तो लागू होगी न्यूनतम आय गारंटी योजना: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: March 10, 2019 01:29 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वह दो भारत बना रहे हैं।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो न्यूनतम आय गारंटी योजना को लागू करेगी और देश के सभी गरीबों के बैंक खातों में धन जमा किया जाएगा। गांधी ने कहा, ‘‘हमने फैसला किया है कि कांग्रेस पार्टी भारत में हर गरीब को निश्चित न्यूनतम आय देगी।’’ उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की सरकार आई तो वह न्यूनतम आय तय करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम एक भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे। हम ऐसे लोगों को खोजेंगे जिनकी आय न्यूनतम आय से कम है। हम उनके खातों में पैसे जमा करेंगे।’’ उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए यहां पार्टी के प्रचार की शुरूआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वह दो भारत बना रहे हैं। एक जिसमें केवल अमीरों को फायदा होता है और दूसरा जिसमें कर्ज माफी मांगने वाले किसानों को हताशा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी यह नहीं होने देगी।’’ डोकलाम के मुद्दे का जिक्र करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने गुजरात में उस वक्त चीनी राष्ट्रपति की मेजबानी की जब उस देश की सेना डोकलाम में घुस आई थी। महिला आरक्षण विधेयक पर गांधी ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा और राज्यसभा तथा राज्य विधानसभाओं में इसे पारित कराने के लिए प्रयास करेगी। भाषा वैभव नरेश नरेश

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है