लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस और 'आप' का गठबंधन नहीं होगा, केजरीवाल ने कहा- 'राहुल गांधी ने किया इनकार'

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2019 09:43 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह हाल में राहुल गांधी से मिले थे और कांग्रेस अध्यक्ष ने तभी गठबंधन से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सस्पेंस खत्मकेजरीवाल ने की पुष्टि, राहुल गांधी कर चुके हैं गठबंधन से इनकार

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में किसी भी अटकलबाजी को खत्म करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने गठबंधन से इनकार कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि वह हाल में राहुल गांधी से मिले थे और कांग्रेस अध्यक्ष ने तभी गठबंधन से इनकार कर दिया था।

शीला दीक्षित के गठबंधन को लेकर बयान के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, 'हम राहुल गांधी से मिले थे। शीला दीक्षित उनती महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं।' बता दें कि केजरीवाल बीजेपी को हराने के लिए लगातार दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, कांग्रेस में इसे लेकर मतभेद थे। शीला दीक्षित इस गठबंधन के पक्ष में नहीं थी। शीला ने यह भी कहा था कि केजरीवाल गठबंधन के लिए कभी उनसे मिले ही नहीं थे।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के पीसी चाको लगातार गठबंधन के पक्ष में बयान दे रहे थे। 'आप' और गठबंधन को लेकर इसलिए भी चर्चा तेज थी क्योंकि पिछली बार 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में सभी 7 सीटों पर कब्जा जमाया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा