लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को ताकत दिखाने के लिए वाराणसी में रोडशो करेंगी प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: May 15, 2019 05:41 IST

प्रियंका गांधीः रोड शो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा से शुरू होगा और दशाश्वमेध घाट पर जाकर खत्म होगा। मोदी का रोड शो भी 25 अप्रैल को इन्हीं जगहों पर शुरू और खत्म हुआ था।

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक रोड शो करेंगी। करीब तीन हफ्ते पहले अपना नामांकन-पत्र दाखिल करने से पहले मोदी ने यहां रोड शो किया था। कांग्रेस नेताओं ने यहां बताया कि पार्टी की स्थानीय इकाई ने प्रियंका के रोड शो में भीड़ जुटाने के लिए व्यापक योजना बनाई है।

रोड शो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा से शुरू होगा और दशाश्वमेध घाट पर जाकर खत्म होगा। मोदी का रोड शो भी 25 अप्रैल को इन्हीं जगहों पर शुरू और खत्म हुआ था।कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि रोड शो के बाद प्रियंका काशी विश्वनाथ मंदिर और फिर कोतवाली इलाके में काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। कांग्रेस ने इस सीट पर मोदी के खिलाफ अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने इस सीट पर शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। अजय राय और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के लिए पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया।इस बीच, वृंदावन स्थित राम सेना, जिसके अध्यक्ष विष्णु विनोदम हैं, से जुड़े साधु-संत कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के लिए यहां एक यज्ञ कर रहे हैं। राम सेना की सदस्य नीतू नारायणी ने कहा, ‘‘हमने कल अस्सी घाट पर यज्ञ शुरू किया और अगले तीन दिनों तक यह जारी रहेगा, ताकि कांग्रेस पार्टी आम चुनावों में जीत हासिल करे।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019वाराणसी लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव