लोकसभा चुनावः महाकाल के द्वार प्रियंका गांधी, पूजा-अर्चना के बाद उज्जैन में रोड शो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 16:27 IST2019-05-13T16:27:39+5:302019-05-13T16:27:39+5:30
मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया, ‘‘प्रियंका आज दोपहर उज्जैन के महाकालेशवर मंदिर के दर्शन करने गईं और उन्होंने वहां बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। वह मंदिर में एक घंटे से अधिक समय तक रहीं।’’

प्रियंका ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद उज्जैन के टावर चौराहा से पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक बाबूलाल मालवीय के समर्थन में करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड शो शुरू किया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद उज्जैन में रोड शो किया।
इस लोकसभा चुनाव में प्रियंका पहली बार मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करने आईं हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया, ‘‘प्रियंका आज दोपहर उज्जैन के महाकालेशवर मंदिर के दर्शन करने गईं और उन्होंने वहां बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। वह मंदिर में एक घंटे से अधिक समय तक रहीं।’’
Madhya Pradesh: Priyanka Gandhi Vadra offers prayers at Mahakaleshwar temple in Ujjain, Chief Minister Kamal Nath also present. pic.twitter.com/wBiKwSQrrr
— ANI (@ANI) May 13, 2019
उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद थे और उन्होंने भी बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra & Chief Minister of Madhya Pradesh Kamal Nath offer prayers at Mahakaleshwar temple in Ujjain. pic.twitter.com/iqTGLP8cWf
— ANI (@ANI) May 13, 2019
शोभा ने बताया कि प्रियंका ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद उज्जैन के टावर चौराहा से पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक बाबूलाल मालवीय के समर्थन में करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड शो शुरू किया। उन्होंने कहा कि रोड शो खत्म होने के बाद वह रतलाम के लिए रवाना हो गईं, जहां वह पार्टी प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के लिए जनसभा को संबोधित करेंगी। शोभा ने बताया कि आज शाम वह इंदौर में भी रोड शो करेंगी।