लाइव न्यूज़ :

वाजपेयी जैसा नहीं मोदी का व्यक्तित्व, 2019 में आई गठबंधन की नौबत तो नहीं बना पाएंगे सरकार!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 12, 2018 11:17 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चन्द्रबाबू नायडू तो बहुत पहले ही भाजपा का साथ छोड़ चुके हैं तो अभी भी साथ शिवसेना, भाजपा पर सियासी वार करने का कोई भी मौका छोड़ती नहीं है.

Open in App

पांच प्रदेशों के चुनावी नतीजे बताते हैं कि अगले आम चुनाव में भाजपा 2014 वाली कामयाबी नहीं दोहरा पाएगी. मतलब...अगली जो भी सरकार बनेगी वह गठबंधन सरकार होगी, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनी तब भी पीएम मोदी शायद ही नेतृत्व कर पाएंगे. 

इसके कई कारण हैं, सबसे बड़ी वजह तो यह है कि पीएम मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी नहीं हैं, जो गठबंधन सरकार चलाने में सक्षम थे. पीएम मोदी का तो पॉलटिकल नेचर और राजनीतिक अंदाज ही गठबंधन के अनुरूप नहीं है. वे अपने दल के नेताओं से ही सही तालमेल रख कर नहीं चल पा रहे हैं तो सहयोगी दलों से कैसे संतुलन बैठाएंगे?

भले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गैर भाजपाई महागठबंधन पर सवाल खड़े करें, लेकिन सच्चाई यह है कि खुद भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोगी दल ही कभी पीएम मोदी और शाह के सियासी रवैये से खुश नहीं रहे हैं. 

उल्लेखनीय है कि छोटे सहयोगी दलों की उपेक्षा से परेशान रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अपने संबंध तोड़ते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. कुशवाहा का आरोप था कि- प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल का कद घटाकर उसे महज एक रबर स्टांप बना दिया है, पिछड़े वर्ग को धोखा दिया और बिहार को सिर्फ जुमले दिए.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चन्द्रबाबू नायडू तो बहुत पहले ही भाजपा का साथ छोड़ चुके हैं तो अभी भी साथ शिवसेना, भाजपा पर सियासी वार करने का कोई भी मौका छोड़ती नहीं है.

शिवसेना द्वारा लगातार भाजपा पर निशाना साधने के बावजूद भाजपा की मजबूरी है, शिवसेना के साथ बने रहना. अभी तीन प्रमुख राज्यों- एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की चुनावी हालत देखने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत का कहना था कि- बीजेपी को गठबंधन दलों से रिश्ते नहीं निभाने का सिला मिला है.

पीएम मोदी टीम का विपक्ष से ही नहीं, भीतर से भी विरोध बढ़ता जा रहा है. इन हालातों में सियासी भविष्य को देखते हुए यदि भाजपा ने जरूरी कदम नहीं उठाए तो 2019 में बड़ा नुकसान हो सकता है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावविधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं