लाइव न्यूज़ :

आप लोगों को 'मित्रों' और अनिल-चोकसी को 'भाई' बुलाते हैं मोदी जी: राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2019 21:11 IST

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''किसान पूरे दिन काम करते हैं लेकिन जब पीएम से ऋण माफी के लिए कहते हैं तो अरुण जेटली जी कहते हैं कि हम यह नहीं करेंगे, यह करना हमारी नीति नहीं है..।''

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के करनाल से राहुल गांधी ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशानालोगों से कहा कि मोदी जी आपको 'मित्रों' और अनिल अंबानी और मेहुल चोकसी को 'भाई' कहते हैं।

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लेकर जोर शोर से प्रचार में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (29 मार्च) को हरियाणा के करनाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी जनता से 'मित्रों' कहते हैं और व्यापारियों और भगोड़े कारोबारियों को 'भाई' कहकर बुलाते हैं। राहुल गांधी ने कहा, ''आपने मोदी जी के भाषण सुने हैं? जब वह आपको लेकर बात करते हैं, वह आपको 'मित्रो' कहकर संबोधित करते हैं। वह अनिल अंबानी और मेहुल चोकसी को 'भाई' क्यों बुलाते हैं? मेहुल भाई, अनिल भाई, ललित भाई, विजय भाई। मित्रों से पैसा लेते हैं और भाइयों को देते हैं।''

कांग्रेस अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''किसान पूरे दिन काम करते हैं लेकिन जब पीएम से ऋण माफी के लिए कहते हैं तो अरुण जेटली जी कहते हैं कि हम यह नहीं करेंगे, यह करना हमारी नीति नहीं है। जब वे बीमा योजना बनाते हैं तो वे आपके खाते से बिना पूछे पैसा निकालते हैं और अंबानी-अडानी की कंपनियों को दे देते हैं।''

सक्रिय राजनीति में उतरीं कांग्रेस अध्यक्ष की बहन प्रियंका गांधी ने भी शुक्रवार (29 मार्च) को यूपी के अयोध्या से हुंकार भरी। उन्होंने कहा, ''मैंने लोगों से पूछा कि क्या प्रधानमंत्री ने वाराणसी के गांवों का दौरा किया, मुझे जवाब मिला के वो नहीं गए। मैं आश्चर्यचकित थी क्योंकि उनकी पब्लिसिटी देखकर लगा कि वो जरूर ऐसा कुछ कर रहे होंगे। वह पूरी दुनिया घूमे और सभी को गले लगाया लेकिन अपने लोगों को गले नहीं लगाया।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी