लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस की सरकार में 85 पैसा किसी पंजे में जा रहा था': पीएम नरेंद्र मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2019 13:58 IST

Lok Sabha Election 2019: कालाहांडी में पीएम मोदी ने कहा, ''जब दिल्ली में कांग्रेस की रिमोट कंट्रोल वाली सरकार आयी, तो इन्होंने कहा कि 1 रुपए भेजने पर 15 पैसे नहीं, अब 16 पैसे पहुंचते हैं। यानि वर्षों बाद भी कांग्रेस के पंजे ने देश के गरीबों को सिर्फ 1 पैसे की राहत दी।''

Open in App
ठळक मुद्दे'कालाहांडी में राजीव गांधी ने कहा था कि वो दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं, तो गांव में 15 पैसे पहुंचता है''जब दिल्ली में कांग्रेस की रिमोट कंट्रोल वाली सरकार आयी, तो इन्होंने कहा कि 1 रुपए भेजने पर 15 पैसे नहीं, अब 16 पैसे पहुंचते हैं'

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा के कालाहांडी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ''इसी कालाहांडी में राजीव गांधी ने कहा था कि वो दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं, तो गांव में 15 पैसे पहुंचता है। तब संसद से पंचायत तक सिर्फ कांग्रेस की ही सरकार थी। इसका मतलब ये है कि 85 पैसा किसी पंजे में जा रहा था।''

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''जब दिल्ली में कांग्रेस की रिमोट कंट्रोल वाली सरकार आयी, तो इन्होंने कहा कि 1 रुपए भेजने पर 15 पैसे नहीं, अब 16 पैसे पहुंचते हैं। यानि वर्षों बाद भी कांग्रेस के पंजे ने देश के गरीबों को सिर्फ 1 पैसे की राहत दी।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वो उनकी सरकार ने सिर्फ 5 साल में कर दिखाया है। पीएम ने कहा, ''आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली से गरीब के लिए 100 पैसा भेजती है, तो वो पूरा का पूरा गरीब तक पहुंचता है।''

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने उन आठ करोड़ फर्जी लोगों को ढूंढ़ निकाला जो सरकारी सब्सिडी ले रहे थे। पीएम ने कहा, ''आप कल्पना कर सकते हैं कि देश का कितना ज्यादा पैसा बिचौलियों के पास जा रहा था, कालेधन में बदल रहा था। ये लीकेज बंद करने का काम केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है।''

बता दें कि ओडिशा में 11 से 29 अप्रैल तक चार चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। कालाहांडी में 11 अप्रैल को मतदान होगा। बीजेपी ने ओडिशा के पुरी से संबित पात्रा को उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया