लाइव न्यूज़ :

अलवर गैंगरेप: पीएम मोदी की चुनौती के बाद मायावती का पलटवार, ऊना कांड और रोहित वेमुला मामले पर घेरा

By विनीत कुमार | Updated: May 12, 2019 16:16 IST

मायावती ने जवाब देते हुए कहा कि अगर अलवर मामले में राजस्थान की सरकार अगर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वे निश्चित तौर पर कोई फैसला लेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कुशीनगर रैली में मायावती को दी थी राजस्थान सरकार से समर्थन वापस लेने की चुनौतीमायावती ने कहा- कार्रवाई नहीं होने पर करेंगी कोई फैसला, पर मोदी भी दें ऊना कांड और रोहित वेमुला मामले पर इस्तीफामायावती ने इससे पहले अलवर गैंगरेप के दोषियों के लिए फांसी की मांग की थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलवर गैंगरेप पर मायावती को राजस्थान सरकार से समर्थन वापस लेने की चुनौती पर अब बसपा प्रमुख ने पलटवार किया है। मायावती ने कहा कि इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर वह फैसला करेंगी।

मायावती ने साथ ही पीएम मोदी को गुजरात के ऊना कांड और रोहित वेमुला मामले पर जवाब देने को कहा। मायावती ने कहा कि पीएम मोदी को दलित महिला के साथ अत्यचार के मामले में ऐसी घृणित राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को कुशीनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर मायावती बेटियों की रक्षा के प्रति इतनी ही ईमानदार हैं तो आज ही, इसी समय राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लें। पीएम मोदी ने अलवर गैंगरेप का जिक्र करते हुए कहा, 'बेटियों पर अत्याचार करने वाले, राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों को सजा देने के लिए आपके इस चौकीदार ने फांसी की सजा का प्रावधान किया है। कांग्रेस सरकार की भी नीयत सही होती तो अलवर में जो हुआ उसे छिपाने में, दबाने में नहीं लगती।' 

इसके बाद मायावती ने जवाब देते हुए कहा कि अगर अलवर मामले में राजस्थान की सरकार अगर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वे निश्चित तौर पर कोई फैसला लेंगी। मायवती ने ऊना दलित कांड और रोहित वेमुला मामले पर पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग कर डाली।

इससे पहले मायावती ने शनिवार को दोषियों को फांसी की सजा की मांग की थी। मायावती ने शनिवार को मीडिया को दिये एक बयान में कहा कि अलवर में हुई वारदात न सिर्फ दलितों बल्कि महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मामला है, लिहाजा इस घटना के अभियुक्तों को फांसी की सजा दी जानी चाहिये। 

मायावती ने कहा, 'हमारी पार्टी चाहती है कि उच्चतम न्यायालय इस अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना का स्वत: संज्ञान ले और समयबद्ध सुनवाई कर सख्त कार्रवाई करे।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीमायावतीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह