लाइव न्यूज़ :

रेप के दोषी राज बल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को आरजेडी का टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2019 19:07 IST

Lok Sabha Election 2019: बिहार में महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची में नवादा सीट से रेप मामले में सजा पाए राज बल्लभ यादव की पत्नी को भी शामिल किया है। वह आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देरेप मामले में सजायाफ्त राज बल्लभ यादव की पत्नी को टिकट देकर आरजेडी ने खेला जातिगत दांवनवादा सीट में यादवों की संख्या ज्यादा, उन्हें वोटरों में तब्दील करना चाहती है आरजेडी।

Lok Sabha Election 2019: बिहार में महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का एलान कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने नवादा से विभा देवी को उम्मीदवार बनाया है। विभा देवी सुर्खियों में इसलिए भी है क्योंकि वह नाबालिग से रेप मामले में उम्रकैद काट रहे राज बल्लभ यादव की पत्नी है। आरजेडी ने रेप के मामले में नाम आने के बाद राज बल्लभ को निलंबित कर दिया था। बिहार में पूर्व की आरजेडी सरकार में वह मंत्री भी रहे थे।

राज बल्लभ की पत्नी के नाम पर आरजेडी प्रत्याशी की मुहर ने चौंकाने का काम किया है। बता दें कि मौजूदा वक्त में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गिरिराज सिंह नवादा से सांसद है। इस सीट से चार बार बीजेपी जीत चुकी है। इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में राम विलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भी पहली दफा इस सीट से चुनाव लड़ने जा रही है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो राज बल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को नवादा से उम्मीदवार बनाने के पीछे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जातिगत कार्ड खेला है क्योंकि इस क्षेत्र में यादवों अच्छी खासी संख्या और पार्टी उन्हें वोटों में तब्दील करना चाहती है।

बता दें कि 2014 के आम चुनाव में नवादा से बीजेपी के गिरिराज सिंह 3,90,248 वोटों से विजयी हुई थे। उनके खाते में 44.12 फीसदी वोट आए थे। आरजेडी से राज बल्लभ यादव दूसरे नंबर पर रहे थे। तीसरे नंबर पर यहां जेडीयू के कौशल यादव रहे थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहागठबंधनबिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों