लाइव न्यूज़ :

बिहार: दूसरे चरण चुनाव के लिए महागठबंधन की सीटों का एलान, कांग्रेस ने नहीं बताए उम्मीदवारों के नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2019 13:44 IST

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा के दूसरे चरण के लिए महागठबंधन की बिहार की पांच सीटों का एलान किया है। आरजेडी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी लेकिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम अभी नहीं खोले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव: बिहार में महागठबंधन की 5 और सीटों का एलानआरजेडी ने बताए उम्मीदवारों के नाम, कांग्रेस बाद में करेगी प्रत्याशियों नामों की घोषणा

Lok Sabha Election 2019: बिहार में महागठबंधन ने लोकसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए सीटों का एलान कर दिया है। 2 सीटें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और 3 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। आरजेडी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है लेकिन कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम अभी जारी नहीं किए हैं। कांग्रेस पुर्णिया, किशनगंज और कटिहार सीट से उम्मीदवार उतारेगी। आरजेडी ने भागलपुर और बांका से प्रत्याशी उतारे हैं। आरजेडी ने भागलपुर से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और बांका से जयप्रकाश नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया है। 

बता दें कि बिहार महागठबंधन में आरजेडी कुल 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं, कांग्रेस के खाते में 9 सीटें आई हैं, हालांकि कांग्रेस 12 सीटों की मांग कर रही थी। आरएलएसपी के 5 सीटें मिली हैं। जीतनराम मांझी की 'हम' पार्टी को 3 और मुकेश सहनी की विकसशील इंसान पार्टी को 3 सीटें मिली हैं और सीपीआई माले को एक मिली है। शरद यादव आरजेडी के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं।

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सभी सात चरणों में होगा। पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा जबकि आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बिहार में करीब डेढ़ करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहागठबंधनबिहारकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी