बिहार: दूसरे चरण चुनाव के लिए महागठबंधन की सीटों का एलान, कांग्रेस ने नहीं बताए उम्मीदवारों के नाम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2019 13:44 IST2019-03-24T13:24:22+5:302019-03-24T13:44:29+5:30
Lok Sabha Election 2019: लोकसभा के दूसरे चरण के लिए महागठबंधन की बिहार की पांच सीटों का एलान किया है। आरजेडी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी लेकिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम अभी नहीं खोले हैं।

बिहार: दूसरे चरण चुनाव के लिए महागठबंधन की सीटों का एलान, कांग्रेस ने नहीं बताए उम्मीदवारों के नाम
Lok Sabha Election 2019: बिहार में महागठबंधन ने लोकसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए सीटों का एलान कर दिया है। 2 सीटें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और 3 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। आरजेडी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है लेकिन कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम अभी जारी नहीं किए हैं। कांग्रेस पुर्णिया, किशनगंज और कटिहार सीट से उम्मीदवार उतारेगी। आरजेडी ने भागलपुर और बांका से प्रत्याशी उतारे हैं। आरजेडी ने भागलपुर से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और बांका से जयप्रकाश नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि बिहार महागठबंधन में आरजेडी कुल 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं, कांग्रेस के खाते में 9 सीटें आई हैं, हालांकि कांग्रेस 12 सीटों की मांग कर रही थी। आरएलएसपी के 5 सीटें मिली हैं। जीतनराम मांझी की 'हम' पार्टी को 3 और मुकेश सहनी की विकसशील इंसान पार्टी को 3 सीटें मिली हैं और सीपीआई माले को एक मिली है। शरद यादव आरजेडी के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं।
बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सभी सात चरणों में होगा। पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा जबकि आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बिहार में करीब डेढ़ करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।